फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   panic in western rajasthan, ghost chops off girls hair

राजस्थान: चुपके से कोई काट ले जाता है लड़कियों के बाल, पुलिस के पास कोई सुराग नहीं

Thu, 06 Jul 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 06 Jul 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
panic in western rajasthan, ghost chops off girls hair

राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में इन दिनों ऐसी घटनाएं घट रही हैं जो बच्चों के साथ-साथ उनके माता पिता को भी डरा रही है। लगभग दो हफ्तों से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और आसपास के इलाके में जिला प्रशासन और पुलिस मामले को हल करने में लगे हैं। 

विज्ञापन


लोगों की शिकायत है कि कोई महिलाओं और लड़कियों के बाल काट कर ले जा रहा है। इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। एक अफवाह की तरह शुरू हुआ यह मामला धीरे-धीरे अर्ध सत्य में तबदील होता जा रहा है। बाल काटने वाले भूट का मैसेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बाबूराम मेघवाल ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि कुछ दिनों पहले मेरी 13 साल की बेटी रात में सो रही थी, किसी ने उसके बाल काट लिए। हमें इस बात की जानकारी तब हुई जब वह उठी और रोने लगी। मेघवाल जोधपुर के फलोदी जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अखबारों और व्हाट्सऐप के मैजेस के जरीए इस मामले के बारे में पहले से जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब सो रहे थे, कोई काट ले गया लड़की के बाल

panic in western rajasthan, ghost chops off girls hair

मेघवाल का कहना है कि हमें लगता है इस घटना के पीछे किसी प्रेत का हाथ है। क्योंकि रात के जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त घर में कोई नहीं था।

वहीं ताराचंद लखन का कहना है कि जिस वक्त उनकी 14 साल की बेटी के बाल किसी ने काटे वह सब नशे में थे। लखन ने बताया कि हम सभी घरवाले एक साथ टीवी देख रहे थे, अचानक कूलर से कुछ स्मेल आने लगी और हम सभी को नींद आ गई। इस घटना के बाद हम इतना डर गए थे कि मैं दो दिन ऑफिस नहीं जा सका। इस पूरे मामले में हमने पूजा कराने का फैसला किया। 

पुलिस के मुताबिक अबतक ऐसे 12 घटनाएं हो चुकी हैं। महिलाओं का आरोप है कि कोई उनके बाल काट कर ले जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दो मामले पुरुषों के बाल काटे जाने के भी थे, लेकिन जांच में पता चला कि उन्होंने खुद ही अपने बाल काटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed