फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pandit Vishwa Mohan Bhatt will be awarded with Ustad Chand khan Lifetime achievement award

उस्ताद चांद खान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होंगे शास्त्रीय संगीत वादक विश्व मोहन भट्ट

Sun, 21 Oct 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Pandit Vishwa Mohan Bhatt will be awarded with Ustad Chand khan Lifetime achievement award
पं विश्वमोहन भट्ट - फोटो : अमर उजाला
ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित शास्त्रीय संगीत वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट को उस्ताद चांद खान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली घराना की सुरसागर सोसाइटी ने विश्व मोहन भट्ट को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


21 और 22 अक्तूबर को भारतीय शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन होना है। इस समारोह में विश्व मोहन भट्ट को उस्ताद चांद खान लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली घराना के सुरसागर सोसाइटी के महासचिव इकबाल अहमद खान ने बताया कि सालाना कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज भी शिरकत करेंगे। इतना ही नहीं, कार्यक्रम में पंडित विश्व मोहन भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि ‘ए मीटिंग बाई द रिवर’ के लिए ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले पंडित विश्व मोहन भट्ट का जन्म 1950 में जयपुर में हुआ था। उन्हें मोहन वीणा का जनक माना जाता है। वह बेला फ्लैक और जेरी डगलस जैसे कई पश्चिमी कलाकारों के साथ जुगलबंदी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed