{"_id":"606d2d218ebc3ee63965f1c4","slug":"panacea-biotec-to-produce-100-million-doses-of-sputnik-v-vaccine-in-india-per-year-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: भारत में ही तैयार होंगी स्पुतनिक-वी की दस करोड़ डोज, रूसी कंपनी तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत की खबर: भारत में ही तैयार होंगी स्पुतनिक-वी की दस करोड़ डोज, रूसी कंपनी तैयार
Wed, 07 Apr 2021 09:25 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:25 AM IST
सार
- देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर, तेजी से फैल रहा संक्रमण
- रूस हर साल भारत में स्पुतनिक-वी की दस करोड़ खुराक उत्पादित करेगा
- वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए भारत ने वैक्सीन के निर्यात पर लगाई रोक
विज्ञापन
sputnik v
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, ऐसे में एक मात्र वैक्सीन ही ऐसा उपाय है जो लोगों को कोरोना से बचा सकती है। मौजूदा समय में भारत ने वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए वैक्सीन का निर्यात पर अस्थायी तौर पर रोक दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में रूस की कंपनी पैनेसिया बायोटेक का कहना है कि वह भारत में हर साल स्पुतनिक-वी वैक्सीन की दस करोड़ खुराक का उत्पादन करेगा। कंपनी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। रूस की डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड और पैनेसिया के संयुक्त बयान के मुताबिक, पैनिसिया बायोटेक के विनिर्माण संयंत्रों में स्पुतनिक वी के उत्पादन से आरडीआईएफ के अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को इस टीके की आपूर्ति करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Panacea Biotec to produce 100 million doses of Sputnik V vaccine in India per year: Statement pic.twitter.com/bX9qYepRLX
— ANI (@ANI) April 7, 2021
विज्ञापन
बता दें कि देश में मौजूदा समय में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, जो पहले से ज्यादा खतरनाक है। केंद्र सरकार का मानना है कि देश के लिए अगले चार हफ्ते बेहद नाजुक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ये यह बात कही।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तीव्रता काफी तेज है और ये वायरस पहले के मुकाबले और ज्यादा तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जन भागीदारी एक महत्वपूर्ण घटक के तौर पर काम करेगा। इसलिए लोगों से अपील की गई कि वो गैर-जरूरी काम घर से ही करें और मास्क जरूर पहनें। इसके अलावा दो गज की दूरी बनाकर रखें।