फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panacea Biotec to manufacture up to 25 mn doses of Sputnik V vaccine told to bse

स्पूतनिक वी: पैनेशिया बायोटेक बनाएगी वैक्सीन की 2.5 करोड़ खुराक

Thu, 05 Aug 2021 06:06 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 05 Aug 2021 06:06 PM IST
सार

पैनेशिया बायोटेक ने रूस की कंपनी जेनेरियम ज्वाइंट स्टॉक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी के साथ वैक्सीन के बनाने और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड की सहायक कंपनी के साथ भी समझौता किया है।

विज्ञापन
Panacea Biotec to manufacture up to 25 mn doses of Sputnik V vaccine told to bse
sputnik v - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पैनेशिया बायोटेक ने गुरुवार को कहा कि उसने रूस में दवा कंपनी जेनेरियम के साथ कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी की 2.5 करोड़ खुराक तक उत्पादन करने के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन


पैनेशिया बायोटेक ने बीएसई को दिए दस्तावेजों में कहा कि कंपनी ने ह्यूमन वैक्सीन लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी के साथ समझौता किया है। यह कंपनी रूस की कंपनी जेनेरियम ज्वाइंट स्टॉक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी है। इसने वैक्सीन बनाने के लिए डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड की सहायक कंपनी के साथ लाइसेंस और निर्माण को लेकर भी समझौता किया है।
विज्ञापन


इस समझौते की शर्तों के अनुसार, पैनेशिया बायोटेक रूस में जेनेरियम द्वारा निर्मित रेडी-टू-फिल ड्रग पदार्थ का उपयोग करके स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन करेगी, और फिर भारत में वितरण के लिए डॉ. रेड्डीज को पूरी मात्रा की आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनेशिया बायोटेक ने कहा कि समझौता स्पूतनिक वी वैक्सीन की 2.5 करोड़ खुराक निर्माण के लिए है। बता दें कि गुरुवार को पैनेशिया बायोटेक के शेयर बीएसई में 356.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद से 2.77 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed