फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pall of gloom over Nagaland, as people mourn slain civilians

नागालैंड: 14 लोगों की मौत पर छाया मातम, मरने वालों के लिए पांच दिनों के शोक का आह्वान

Wed, 08 Dec 2021 03:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 08 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

नागालैंड में 14 लोगों की मौत पर मातम छाया है। नागा संस्थाओं ने मरने वालों के लिए पांच दिनों के शोक का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Pall of gloom over Nagaland, as people mourn slain civilians
नगालैंड हिंसा - फोटो : Social media

विस्तार

नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 लोगों की मौत के बाद सीमावर्ती राज्य में मातम छाया है। इस घटना में मरने वालों के लिए पांच दिनों के शोक का आह्वान किया गया है। यह आह्वान यहां के विभिन्न नगा संस्थाओं ने किया है। वहीं, मामले में अधिकारियों ने बताया कि नगालैंड और सोम में स्थिति नियंत्रण में है। मगर अब लगभग सभी नगा जनजातियां सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफस्पा) को हटाने की मांग को लेकर एकजुट हो गई हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल आवास के सामने धरना देने की योजना
नगा छात्र संघ ने मृतकों के लिए न्याय की अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल आवास के सामने धरना देने की योजना बनाई है। नगा मदर्स एसोसिएशन और ग्लोबल नगा फोरम सहित कई शक्तिशाली नगा नागरिक संस्थाओं ने मंगलवार को राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी से मुलाकात कर अपनी अन्य मांगों के साथ इस बात पर भी जोर दिया कि सेना की छावनियों और असम राइफल्स के शिविरों को असैन्य क्षेत्रों से बाहर स्थानांतरित किया जाए। कोन्याक यूनियन ने भी अपनी मांगों की सूची में इस बात पर जोर दिया कि लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहने के कारण असम राइफल्स शिविर को नैतिक आधार पर जिले से वापस बुला लेना चाहिए।
विज्ञापन


पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा
राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मृतकों में से प्रत्येक के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इतना ही राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed