फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palestine President Mahmoud Abbas visit india

मोदी के इस्राइल दौरे से पहले भारत आए फलस्तीनी राष्ट्रपति

Mon, 15 May 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
 Palestine President Mahmoud Abbas visit india

भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। अब्बास रविवार रात भारत पहुंचे। सोमवार को दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। फलस्तीन के साथ कई अहम समझौते के जरिए भारत ने संदेश देने की कोशिश की कि उसके लिए इस्राइल और फलस्तीन के रिश्ते के मायने अलग-अलग हैं।

विज्ञापन


फलस्तीनी राष्ट्रपति की यह भारत की तीसरी यात्रा है। यह यात्रा ऐसे समय पर हुई है जब प्रधानमंत्री मोदी जुलाई में इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी की यह पहली इस्राइल यात्रा होगी। इस दौरान वह फलस्तीन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस्राइल यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से फलस्तीन की भी यात्रा की है। चूंकि पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा के कार्यक्रम में फलस्तीन का दौरा शामिल नहीं था। ऐसे में नकारात्मक कूटनीतिक संदेश जाने के बचने के लिए फलस्तीनी राष्ट्रपति की भारत यात्रा का कार्यक्रम तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को अब्बास-मोदी वार्ता के इतर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों देश कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। भारत इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि उसके लिए इस्राइल और फलस्तीन का अलग-अलग महत्व है। पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा में भी कई अहम समझौते होने हैं।


सी डैक पहुंचे अब्बास
सोमवार को फलस्तीनी राष्ट्रपति ने नोएडा स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडैक) के अलावा इंडिया इस्लामिक सेंटर का दौरा किया। मंगलवार को अब्बास राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed