फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palaniswami says 2026 Assembly election will be a straight contest between AIADMK and DMK

Politics: पलानीस्वामी ने किया आगामी विधानसभा चुनाव में 210 सीटें जीतने का दावा, कहा- AIADMK-DMK के बीच मुकाबला

Mon, 08 Sep 2025 06:04 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 08 Sep 2025 06:04 PM IST
सार

पलानीस्वामी ने राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीएमके चार साल से सत्ता में है, लेकिन उन्होंने कोई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू नहीं की है। उन्होंने डीएमके के शासन को जनविरोधी करार देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
Palaniswami says 2026 Assembly election will be a straight contest between AIADMK and DMK
एमके स्टालिन, ई. पलानीस्वामी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएडीएमके के महासचिव पलानीस्वामी ने आगामी चुनावों को उनकी पार्टी और सत्तारूढ़ DMK के बीच सीधा मुकाबला बताया है। उनका यह बयान अभिनेता से नेता बने विजय के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले साल चुनावी मुकाबला उनकी टीवीके पार्टी और सत्तारूढ़ डीएमके के बीच होगा। 

विज्ञापन


विजय के बयान को लेकर उन पर तंज कसते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं की अपनी आकांक्षाएं होती हैं और यह उनकी निजी इच्छा है, लेकिन यह पहले से ही साफ है कि मुख्य मुकाबला किन-किन पार्टियों के बीच है। उन्होंने ये दावा समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार के दौरान किया। 
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने कहा कि राज्य के लोग समझदार हैं, उन्हें पता है कि सत्ता हासिल करने की लड़ाई केवल इन दो बड़ी पार्टियों के बीच है। पलानीस्वामी ने कहा कि डीएमके सरकार जनता के बीच अपना प्रभाव खो चुकी है।  2026 के विधानसभा चुनाव में, अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन 210 सीटें जीतेगा और अन्नाद्रमुक अपने बहुमत के आधार पर सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के पिछले कार्यकाल का भी जिक्र किया। पलानीस्वामी ने कहा कि एआईएडीएमके ने तमिलनाडु में लगभग 31 वर्षों तक शासन किया है। उन्होंने दावा किया कि उसके शासनकाल में लोगों को लाभान्वित करने वाली कई योजनाएं चलाईं गई। जिनके परिणामस्वरूप तमिलनाडु देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य बना। 


इस दौरान पलानीस्वामी ने राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीएमके चार साल से सत्ता में है, लेकिन उन्होंने कोई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू नहीं की है। उन्होंने डीएमके के शासन को जनविरोधी करार देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य नें कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि स्टालिन की सरकार में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed