{"_id":"57f1bee64f1c1bb167573e94","slug":"pakistani-visitors-hurl-stones-at-indian-side-during-beating-retreat-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की ओर से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में फेंके गए पत्थर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान की ओर से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में फेंके गए पत्थर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके में सर्जिकल आपरेशन के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। वहीं दोनों देशों के लोगों के दिलों में एक दूसरे के प्रति विरोध की भावना देखने को मिल रही है। रविवार को वाघा बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दौरान पाकिस्तान की ओर से पत्थर फेंके गए। यही नहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत विरोधी नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इन दिनों वाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाली परेड में पर्यटकों के जाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद भारत की ओर से सेरेमनी जारी है। इसी के चलते रविवार की शाम को रिट्रीट सेरेमनी में परेड दौरान पाकिस्तान की ओर से एक पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद दो मिनट के लिए परेड रुक गई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसे हलके से लेते हुए सेरेमनी पूरी की। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर भारत विरोधी नारे भी सुनने को मिले। इस संबंध में बीएसएफ सूत्रों का कहना था कि जब दोनों ओर तनाव की स्थिति हो तो ऐसी घटनाएं होना आम बात है। ऐसे में वे फूल भी फेंकेंगे तो हमें पत्थर लगेंगे लेकिन इससे जवानों का मनोबल नहीं गिर सकता।
विज्ञापन