फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani soldier head turban fell on the groundhad on Attari-Wagah border

अटारी-वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिक को जोश दिखाना पड़ा भारी, सिर से उछलकर गिरी पगड़ी

Sat, 17 Aug 2019 08:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 17 Aug 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistani soldier head turban fell on the groundhad on Attari-Wagah border
अटारी वाघा बॉर्डर पर लड़खड़ाता पाकिस्तानी सैनिक - फोटो : Social Media

पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के दौरान एक पाकिस्तानी सैनिक को जोश दिखाना महंगा पड़ गया। दरअसल, बीटिंग रिट्रीट के दौरान पाकिस्तानी सैनिक लड़खड़ा गया और उसकी पगड़ी उछलकर गिर पड़ी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इसके बाद पास खड़े एक अन्य पाकिस्तानी सैनिक ने उसे संभाला और पगड़ी को जमीन पर गिरने से बचाया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम को देखने के लिए दोनों मुल्कों की तरफ से हजारों लोग आते हैं। दोनों सीमाओं की तरफ लाउडस्पीकरों पर देशभक्ति गीत बजते रहते हैं। लोग अपने मुल्कों के समर्थन में नारे लगाते रहते हैं। लोगों के भारी जोश के बीच भारत और पाकिस्तान के सैनिक अपना-अपना झंडा उतारते हैं।

दोनों देशों के सैनिक बेहद आक्रामक मुद्रा में पैर पटकते हुए परेड करते हैं। इसी परेड के दौरान जोश में पाकिस्तानी सैनिक ने इतनी जोर से पैर पटका कि उसकी पगड़ी उछल गई और वह हंसी का पात्र बन गया। लड़खड़ाहट के साथ वह गिरने लगा और किसी तरह दूसरे सैनिक ने उसे संभाला। 

पाकिस्तानी सैनिक का यह वीडियो वायरल होने के बाद इसे पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर भी दिखाया गया। वीडियो को कब रिकॉर्ड किया गया है इस बात की कोई जानकारी नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed