{"_id":"5f24d657f510e63899010ef5","slug":"pakistani-sister-send-rakhi-for-prime-minister-narendra-modi-on-the-occasion-of-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बहन ने पीएम मोदी को भेजी राखी, लंबी उम्र और सलामती की मांगी दुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी बहन ने पीएम मोदी को भेजी राखी, लंबी उम्र और सलामती की मांगी दुआ
Sat, 01 Aug 2020 08:11 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की मोहिसन शेख ने पीएम मोदी को भेजी राखी
- फोटो : social media
रक्षाबंधन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान से उनकी बहन कमर मोहसिन शेख ने राखी भेजी है। मूल रूप से कराची की रहने वाली कमर 24 साल से मोदी को राखी बांधती आ रही हैं लेकिन इस बार महामारी के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएंगी।
विज्ञापन
राखी के अलावा कमर मोहसिन शेख ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक कवितानुमा पत्र भी भेजा है, जिसमें वो लिखती हैं कि कोरोना के दौरान वो सबसे पहले अपने भाई की सलामती की दुआ मांगती हैं। हमें बुरा नहीं मानना चाहिए। अगर संभव होता तो वह (मोदी) मुझे जरूर बुलाते। मैंने कुरियर से राखी के साथ एक खत भी भेजा है। मैं उनकी लंबी उम्र की दुआ करती हूं।
विज्ञापन
कमर ने कहा कि वह इस तरह ही काम करते रहें और मैं अल्लाह से उनके अच्छे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करती हूं। कमर ने बताया कि उनकी दो और बहनें भी पीएम मोदी को राखी बांधना चाहती थी। उन्होंने बताया कि उनके पति और उनका बेटा भी प्रधानमंत्री मोदी से बेहद प्यार करते हैं।
विज्ञापन
कमर मोहसिन शेख ने प्रधानमंत्री मोदी के तीन तलाक के फैसलों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कुरान और इस्लाम में तीन तलाक जैसा कोई प्रावधान ही नहीं है।