फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani police say electrical short circuit caused deadly blasts in Swat Valley

Pakistan: पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधी केंद्र में हुए विस्फोट के पीछे आतंकवादी नहीं, इस वजह से हुआ यह हादसा

Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 03:04 PM IST
सार

शुरुआती जानकारी से पता चला कि सोमवार को रात आठ बजकर 20 मिनट पर स्वात जिले के कबाल में पुलिस स्टेशन परिसर के भीतर विस्फोट हुआ था। इस परिसर में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) का ऑफिस और एक मस्जिद भी है।

विज्ञापन
Pakistani police say electrical short circuit caused deadly blasts in Swat Valley
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में सोमवार को आतंकवाद निरोधी केंद्र में हुए दोहरे विस्फोट के पीछे आतंकवादी के होने से मंगलवार को पुलिस ने इनकार कर दिया है। बता दें, इस हमले में करीब 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन

 

शुरुआती जानकारी से पता चला कि सोमवार को रात आठ बजकर 20 मिनट पर स्वात जिले के कबाल में पुलिस स्टेशन परिसर के भीतर विस्फोट हुआ था। इस परिसर में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) का ऑफिस और एक मस्जिद भी है। पहले इसे आतंकी हमला बताया जा रहा था। हालांकि बाद में इससे इनकार कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सीटीडी खालिद सुहैल ने बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों में एक बच्ची, 12 पुलिसकर्मी और चार हिरासत में लिए गए कैदी शामिल हैं। आत्मघाती हमले के शुरुआती दावों का खंडन करते हुए सुहैल ने बताया कि पुलिस स्टेशन में एक स्टोर था, जहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जमा किए गए थे। शुरुआती जांच से पता चला कि आयुध डिपो में शॉर्ट सर्किट की वजह से विस्फोट हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आया है कि आतंकवादियों द्वारा हमला करने का कोई सबूत नहीं मिला है। इस बात की काफी संभावना है कि शस्त्रागार में आग लगने व शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ हो। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अख्तर हयात ने भी आतंकवादियों के घटना से पीछे इनकार किया।

 

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि मलबे को हटाने का काम चल रहा है क्योंकि विस्फोट के कारण मस्जिदों, घरों, स्कूल की दीवारों और छतों सहित आसपास की इमारतें भी ढह गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed