फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani living in Mumbai for 50 years will get Indian citizenship

मुंबई में 50 साल से रह रहे पाकिस्तानी शख्स को मिलेगी भारतीय नागरिकता

Tue, 26 Mar 2019 05:01 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Mar 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistani living in Mumbai for 50 years will get Indian citizenship
bombay high court (file)

मुंबई 50 साल से रह रहे पाकिस्तानी शख्स को जल्द ही भारतीय नागरिकता दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। आसिफ कराडिया ने लांग टर्म वीजा खत्म हो जाने के बाद दिसंबर, 2016 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अधिकारियों ने पाकिस्तानी पासपोर्ट पेश नहीं करने तक उनका वीजा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। कोर्ट से कई आदेश मिलने के बाद मंत्रालय ने आखिरकार आसिफ को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया। मंत्रालय ने जस्टिस एसके ओका और एमएस संकलेचा की पीठ को बताया कि दस दिन के भीतर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन


आसिफ (53) के वकील ने कोर्ट को बताया था कि उनके मुवक्किल के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट नहीं है और न ही पड़ोसी देश की सरकार ने उन्हें कोई वैध पहचान पत्र जारी किया है। आसिफ के माता-पिता का जन्म बंटवारे से पहले गुजरात में हुआ था। बंटवारे के बाद वह पाकिस्तान चले गए और आसिफ का जन्म कराची में हुआ था। 
विज्ञापन


आसिफ जब वह कुछ ही दिन के थे मां उन्हें मुंबई लेकर आ गई और यहीं बस गईं। आसिफ की पत्नी और तीनों बच्चे भारतीय नागरिक हैं। आसिफ ने कहा कि वह एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं और टैक्स भी देते हैं। उनके पास आधार, राशन कार्ड, पैन कार्ड सारे दस्तावेज हैं, लेकिन पासपोर्ट ही नहीं है। सात साल से उनका नागरिकता आवेदन सरकार के पास लंबित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed