आगरा के फुटवियर मेले में आएंगे पाकिस्तानी कारोबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल लेदर, फुटवियर, कंपोनेंट एंड टेक्नालाजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ का 10 वां संस्करण 12 से 14 नवंबर तक बीएसएनएल मैदान में होगा। दो साल से गिरावट झेल रहे देश के फुटवियर कारोबार को मीट एट आगरा से न केवल बेहतर कारोबार की उम्मीद है, बल्कि नए बाजार और नई तकनीक के जरिए ब्रांड आगरा को चमकाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। इस साल रिकार्ड तोड़ 266 स्टॉल लगाए जाएंगे और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल मीट एट आगरा का शुभारंभ करने आएंगे।
हरीपर्वत स्थित होटल में आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) की बैठक के बाद अध्यक्ष पूरन डाबर ने बताया कि दो महीने पहले ही मीट एट आगरा के सभी स्टॉल बुक हो गए थे। इस साल ताइवान ही फोकस कंट्री रहेगा, जिसकी सात कंपनियों के 10 स्टॉल का अलग पैवेलियन होगा। ताइवान के साथ ही फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम, टर्की, चीन, पाकिस्तान की कंपनियां फेयर में अपने स्टॉल लगा रही हैं। ज्यादा स्टाल के कारण 300 मीटर क्षेत्र बढ़ाकर 6300 मीटर में हॉल बनाए गए हैं।
फिनिश्ड लेदर, जूते में प्रयोग होने वाले कंपोनेंट, केमिकल्स, शू फिनिशिज की नई तकनीकें इस फेयर में देख सकेंगे। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सीएलई चेयरमैन रफीक अहमद, मुख्तारूल अमीन, राजेंद्र जालान, नरेश भसीन, अकील अहमद आदि मीट एट आगरा में आएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान राजेश सहगल, जितेंद्र त्रिलोकानी, ललित अरोड़ा, श्याम बंसल, विजय निझावन, सुनील मनचंदा आदि मौजूद रहे।
मीट एट आगरा में आएंगे पाकिस्तानी कारोबारी
आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर के अध्यक्ष पूरन डाबर ने बताया कि बीते साल आठ पाकिस्तानी कारोबारी मीट एट आगरा में थे, लेकिन इस साल चार ने ही रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से दो ने किसी वजह से अपनी विजिट कैंसल कर दी है।
भारत सरकार से अगर वीजा मिलता है तो दो कारोबारियों के आने की पूरी उम्मीद है। एफमेक उनके प्रोग्राम पर कोई निर्णय नहीं ले सकता। पूर्व अध्यक्ष कैप्टन एएस राणा ने कहा कि यह सरकार की नति पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तानी कारोबारियों का वीजा मिलता है या नहीं। एफमेक न तो उनके रजिस्ट्रेशन कैंसल कर सकता है और न ही उनकी विजिट।