फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani boat caught near Jakhu with drugs worth 200 crores

Gujarat : पंजाब के लिए पाकिस्तान से आई 200 करोड़ की हेरोइन, गुजरात में पाकिस्तानी बोट पकड़ी, 6 गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 11:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Sep 2022 11:20 AM IST
सार

बोट के पाकिस्तानी चालक दल और बोट को आगे की जांच व कार्रवाई के लिए जाखू लाया गया है। आईसीजी के निगरानी दल ने बोट को जाखू तट से 33 समुद्री मील दूर इस बोट को दबोचा। इन्हें आईसीजी की त्वरित हमलावर बोटों ने पकड़ा।
 

विज्ञापन
Pakistani boat caught near Jakhu with drugs worth 200 crores
पाकिस्तानी बोट - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात एटीएस ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुस आई एक पाकिस्तानी बोट को पकड़ा है। इसमें 200 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलो हेरोइन पकड़े जाने की सूचना है। बोट के पाकिस्तानी चालक दल और बोट को आगे की जांच व कार्रवाई के लिए जाखू लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


आईसीजी के निगरानी दल ने बोट को जाखू तट से 33 समुद्री मील दूर इस बोट को दबोचा। इन्हें आईसीजी की त्वरित हमलावर बोटों ने पकड़ा। चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गुजरात तट से दूर अरब सागर में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। 
विज्ञापन


पंजाब भेजी जाना थी हेरोइन
एटीएस के अधिकारी ने कहा कि ड्रग्स ले जा रही मछली पकड़ने वाली बोट को कच्छ जिले के जाखू बंदरगाह के पास तटरक्षक बल और एटीएस की एक संयुक्त टीम ने बीच समुद्र में रोका।इससे जब्त हेरोइन को गुजरात तट पर उतारने के बाद सड़क मार्ग से पंजाब ले जाया जाना था। उन्होंने कहा कि एक विशेष सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से रवाना हुई नाव को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को 40 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा। जब्त बोट के साथ एटीएस और तटरक्षक बल के अधिकारी आज दिन में जाखू तट पर पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी गुजरात के समुद्र तट से मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। कुछ विदेशी नागरिकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा था। उन्होंने गुजरात तट के माध्यम से भारत में तस्करी करने की योजना बनाई थी।




 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed