{"_id":"5b11952e4f1c1ba36e8b5c0b","slug":"pakistan-warns-stop-infiltration-otherwise-the-ceasefire-will-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को चेतावनी, घुसपैठ रोको, नहीं तो संघर्ष विराम करेंगे खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक को चेतावनी, घुसपैठ रोको, नहीं तो संघर्ष विराम करेंगे खत्म
गुंजन कुमार, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान को आगाह किया है कि अगर उनकी तरफ से आतंकवादियों की घुसपैठ जारी रही तो इस हफ्ते हुए संघर्ष विराम करार पर अमल खटाई में पड़ सकता है। भारत ने दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रैक-2 बातचीत केजरिए पाकिस्तान को करीब 20 जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों के घाटी में घुसने की जानकारी दे दी है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि पाक सेना किसी भी सूरत में अपनी तरफ से घुसपैठ को रोके। भारत ने यह भी कहा है कि घाटी में रमजान के दौरान आतंकवादी विरोधी सैन्य कार्रवाई के रोके जाने के सरकार के फैसले का सम्मान होना चाहिए।
मामले से जुड़े उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि ट्रैक-2 बातचीत में शामिल पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत की इस शिकायत को काफी गंभीरता से लिया है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को दोनों देशों के महानिदेशक मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) के बीच हुई बातचीत में संघर्ष विराम बरकरार रखने के लिए ऐसे मसलों पर बंदूक के बजाए सूचना के आदान प्रदान और फ्लैग मीटिंग के जरिए बातचीत कर समाधान निकालने पर सहमति बनी थी। जरुरत पड़ी तो डीजीएमओ एक बार फिर औपचारिक तौर पर इस मसले पर बातचीत करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना का शीर्ष नेतृत्व भारत के साथ संघर्ष विराम को लेकर काफी गंभीर है। लेकिन उनकी सेना के मध्य स्तर की ओर से इस करार पर उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया नहीं है। लश्कर-ए-तोएबा और जैश जैसे पाक केभारत विरोधी आतंकी संगठन घुसपैठ के लिए ऐसे ही अधिकारियों की मदद लेते हैं। सूत्रों ने बताया कि यह स्थिति बड़ी मशक्कत से पटरी पर आ रहे मामले का खेल बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
सेना के अधिकारी के मुताबिक जम्मू- कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गर्मी की वजह से बर्फ पिधली हुई है। ऐसे में घुसपैठ बहुत आसान है। सेना और कश्मीर पुलिस के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक 200 से अधिक प्रशिक्षित आतंकी सीमा पार करने के लिए तैयार बैठे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल रमजान में कश्मीर में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई जारी थी जिसमें 27 आतंकी, 9 सुरक्षाकर्मी और 6 नागरिक मारे गए थे। रमजान के बाद शुरु हुए अमरनाथ यात्रा में भी लंबे समय बाद आतंकियों ने बस पर हमला किया था जिसमें 7 लोगों की मौत हुई और 19 घायल हुए थे।