फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan sent terrorist in Kashmir to create violence: Bahadur Ali

बड़ा खुलासाः कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए पाक ने भेजे थे खतरनाक आतंकी

Fri, 29 Jul 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan sent terrorist in Kashmir to create violence: Bahadur Ali
आतंकी बहादुर अली

घाटी में सेना की कार्रवाई में जिंदा हाथ आए लश्कर-ए-ताइबा के आतंकवादी बहादुर अली ने पाकिस्तानी एजेंसियों के नापाक इरादों का सनसनीखेज खुलासा किया है।  21 साल के बहादुर ने बताया है कि अति प्रशिक्षित आतंकियों के बड़े जत्थे को घाटी में अशांति फैलाने और हिंसक कार्रवाई में शामिल होने के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


वह और उसके मारे गए साथी उसी योजना के हिस्से थे। सैफुल्ला नाम से घाटी में ऑपरेट कर रहे बहादुर के सनसनीखेज खुलासे को पाकिस्तान के लिए इनकार करना मुश्किल साबित होगा। नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम बहादुर को बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे श्रीनगर से लेकर दिल्ली पहुंची। उसके बाद से अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खुद मामले की देखरेख कर रहे हैं। योजना है कि 3 अगस्त को सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान जा रहे गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस मुद्दे को उठाएंगे। एनआईए के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि बहादुर दो साथियों साद भाई और दर्दा भाई के साथ करीब दो महीने पहले लीपा घाटी से कश्मीर में दाखिल हुआ था। साद और दर्दा सेना के इसी ऑपरेशन में मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद के चेला बंदी कैंप में हुई ट्रेनिंग

Pakistan sent terrorist in Kashmir to create violence: Bahadur Ali
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : self

 बहादुर ने बताया है कि वह लाहौर के जिया बग्गा गांव का रहने वाला है। उसकी ट्रेनिंग मुजफ्फराबाद के चेला बंदी कैंप में हुई। सूत्रों ने बताया कि बहादुर के पकड़े जाने से घाटी में पाकिस्तान की संलिप्तता का गहरा जड़ उजागर हो रहा है। लश्कर की तरफ से बहादुर को दौर-ए-आम स्तर की ट्रेनिंग मिली। जबकि उसके साथी साद को दौर-ए-खास स्तर की  ट्रेनिंग दी गई थी। कश्मीर आने से पहले साद को आमिर का दर्जा दिया गया था। 


जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज ने दावा किया है कि आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में हिंसक प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाला पाक स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी था। घाटी में अनंतनाग और श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों को छोड़कर शेष स्थानों से को कर्फ्यू हटा लिया गया।

इस बीच श्रीनगर के पुराने शहर में कई स्थानों पर पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed