फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan say soldier has not died

हमारा कोई सैनिक नहीं मारा गया है: पाकिस्तान

Sat, 22 Oct 2016 10:17 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 22 Oct 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
pakistan say soldier has not died
सांकेतिक चित्र - फोटो : BBC

भारत के सीमा सुरक्षा बल का कहना है कि सीमा पर उसकी फायरिंग में आठ पाकिस्तानी रेंजरों की मौत हुई है। बीएसएफ के आईजी राकेश कुमार बीबीसी संवाददाता रियाज मशरूर को बताया है कि कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जवाबी फायरिंग में आठ पाकिस्तानी रेंजर मारे गए हैं।

विज्ञापन


राकेश कुमार के मुताबिक बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तानी रेंजरों के अलावा एक चरमपंथी की मौत भी हुई है जबकि एक अन्य चरमपंथी घायल हुए हैं। राकेश कुमार का कहना था कि गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक बीएसएफ का जवान बुरी तरह घायल हो गया था। भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में भारत पाकिस्तान सीमा का दौरे करने गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्होंने सीमा पार से फायरिंग होने पर बीएसएफ को जवाबी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल आसिम बाजवा ने कहा, "आज भारत पाकिस्तान की प्रभावी सीमा के शकरगढ सेक्टर में भारत ने बिना उकसावे के गोलीबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी रेंजरों ने मुंहतोड जवाब दिया। पाकिस्तान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।" आसिम बाजवा के मुताबिक भारत का सीमा पर हुई गोलीबारी में किसी भी पाकिस्तानी सैनिक या रेंजर को मारने या घायल करने का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed