{"_id":"5c74f1e8bdec2273a924a406","slug":"pakistan-s-drone-struck-down-near-gujarat-border-in-kutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात सीमा के पास भारत ने मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात सीमा के पास भारत ने मार गिराया गया पाकिस्तानी ड्रोन
Tue, 26 Feb 2019 02:04 PM IST
sapna singla
भाषा, भुज
भाषा, भुज
Published by: sapna singla
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी ड्रोन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन का मलबा कच्छ के अब्दासा तालुका के ननघाटाद गांव के पास दिखा है। सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे आवाज सुनने के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे और ड्रोन का मलबा देखा। सूत्रो के अनुसार बीती रात पाकिस्तान के इस ड्रोन को भारतीय सेना ने मार गिराया था।
यह पूछने पर कि क्या भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, पुलिस के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ऐसी एक घटना हुई है, हम उसकी जांच कर रहे हैं।
अधिकारी ने हालांकि और जानकारी देने से इंकार कर दिया। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर, पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बम गिराए।
विज्ञापन
सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
उन्होंने बताया कि मिराज 2000 लड़ाकू जेट विमानों ने बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी में जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर सुनियोजित हमला कर बम गिराए और उन्हें नष्ट कर दिया। अभियान के बारे में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की।