फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan requests for DGMO level talks: ADG(PI) IHQ of MoD (Army)

भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई से बैकफुट पर पाक, DGMO स्तर की बातचीत का दिया प्रस्ताव

Wed, 23 Nov 2016 10:00 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan requests for DGMO level talks: ADG(PI) IHQ of MoD (Army)
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने भारत के सामने डीजीएमओ स्तर की बातचीत का प्रस्ताव रखा है। भारतीय सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) ले. जनरल रणबीर सिंह से अचानक हॉटलाइन पर फोन कर पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता की इच्छा जताई है। सेना के सूत्रों ने बताया कि इस बातचीत में पाकिस्तानी डीजीएमओ ने यह भी बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की गोलीबारी में पाकिस्तान के नागरिक मारे गए हैं।
विज्ञापन


इस पर ले. जनरल सिंह ने दुख जताया लेकिन पड़ोसी देश को यह बताने से नहीं चूके कि भारतीय सेना पाकिस्तान के उन्हीं स्थानों पर जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी कर रही है जहां से संघर्ष विराम का उल्लंघन हो रहा है और भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तानी डीजीएमओ को इस गोलीबारी में भारतीय सैनिकों और नागरिकों के हताहत होने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


डीजीएमओ ने पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की हो रही घुसपैठ और आतंकियों द्वारा भारतीय सैनिकों के शव के साथ हैवानियत का भी मुद्दा उठाया। इस पर पाकिस्तानी डीजीएमओ ने अपनी तरफ से सेना को संयम बरतने का सख्त निर्देश देने का आश्वासन दिया ताकि एलओसी पर सामान्य स्थिति बहाल हो सके। हालांकि भारत ने उन्हें आगाह किया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन या पीओके से आतंकियों की घुसपैठ की किसी भी कोशिश का भारतीय सेना माकूल जवाब देती रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजनाथ ने दिल्ली में की उच्च स्तरीय बैठक

Pakistan requests for DGMO level talks: ADG(PI) IHQ of MoD (Army)
राजनाथ - फोटो : ani
इसी बीच बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित के उच्च स्तरीय बैठक की गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अध्यक्षता की। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, खूफिया विभाग के प्रमुख और गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सीमा पर मंगलवार को तीन जवानों के शहीद होने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान तीन रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई, जिसमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ज्यादा संख्या में बीएसएफ की तैनाती की बात शामिल है। मंगलवार को पाकिस्तान के साथ गोलाबारी में भारत के तीन जवान शहीद हो गए थे। तीनों सैनिक एलओसी के मच्छेल सेक्टर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना की बार्डर एक्शन टीम ने हमला कर तीन सैनिकों की हत्य़ा कर दी।

सूत्रों के मुताबिक एक सैनिक के शव के साथ पाक सैनिक ने बर्बरता की। इसके बाद भारतीय सेना ने तीन सैनिकों की मौत का बदला पाकिस्तानी सेना से  ले लिया। बुधवार को भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन समेत तीन सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार पाक नागरिकों के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed