फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan released 1557 Indian prisoners and India released 318 Pak prisoners in last four years

पिछले चार साल में पाक ने रिहा किए 1557 भारतीय कैदी तो भारत ने दी 318 पाक कैदियों को आजादी

Wed, 19 Dec 2018 07:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 19 Dec 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
Pakistan released 1557 Indian prisoners and India released 318 Pak prisoners in last four years

पिछले चार सालों में भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों और पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदियों को छोड़े जाने की संख्या में पाकिस्तान ने भारत की तुलना में कहीं ज्यादा कैदियों को रिहा किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को लोकसभा को जानकारी दी गई कि पिछले चार सालों में पाकिस्तान ने 1557 भारतीय कैदियों को रिहा किया है वहीं भारत ने 318 पाक कैदियों को छोड़ा है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि 2018 में (13 दिसंबर तक) पाकिस्तान ने कुल 174 मछुआरों को छोड़ा वहीं, भारत ने इसी साल 28 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया। विदेश मंत्री ने बताया कि इस साल चार भारतीय नागरिक कैदियों को पाकिस्तान ने रिहा किया वहीं भारत ने 21 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को आजादी दी। स्वराज ने बताया कि कुल 2018 में (13 दिसंबर तक) पाकिस्तान ने कुल 508 भारतीय मछआरों को छोड़ा और भारत ने कुल 60 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया। 

विज्ञापन

2017 में पाक ने छोड़े थे सात भारतीय नागरिक व भारत ने 60

उन्होंने बताया कि 2017 में पाकिस्तान ने सात भारतीय नागरिक कैदियों को रिहा किया था वहीं भारत ने 60 पाक नागरिक कैदियों को रिहा किया था। स्वारज ने बताया कि इसी साल पाकिसत्ना ने कुल 410 भारतीय मछआरों को छोड़ा था वहीं भारत ने 9 पाकिस्तानी मछुआरों को पाक वापस भेजा था। 

2016 में पाकिस्तान से दो भारतीय नागरिक कैदी रिहा किए गए थे वहीं भारत ने 10 पाक नागरिक कैदियों को रिहा किया था। विदेश मंत्री ने बताया कि 2016 में पाकिस्तान की ओर से कुल 410 मछुआरे रिहा किए गए थे और भारत ने नौ पाक मछुआरों को रिहा किया था। 

2015 में पाकिस्तान ने चार भारतीय नागरिक कैदियों को आजादी दी थी तो भारत ने 44 पाक नागरिक कैदियों को रिहा किया था। इस साल पाकिस्तान ने 448 भारतीय मछुआरों को रिहाई दी थी तो भारत ने 115 पाक मछुआरों को रिहा किया था। 

स्वराज ने कहा कि 21 मई 2008 को भारत व पाकिस्तान के बीच हुए कंसुलर एक्सेस पर समझौते के मुताबिक नागरिक कैदियों व मछुआरों की सूची दोनों देश हर साल एक जनवरी व एक जुलाई को साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल एक जुलाई को मिली सूची के मुताबिक भारत में पाकिस्तान के कुल 108 नागरिक कैदी व 249 मछुआरे भारतीय जेलों में हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से मिली सूची के मुताबिक पाक जेलों में 418 मछुआरे व 53 नागरिक कैदी हैं जो या तो भारतीय हैं या उन्हें भारतीय माना जा रहा है। इसके अलावा, 83 लापता भारतीय रक्षा कर्मियों का मुद्दा है, जिनकी हिरासत पाकिस्तान ने अब तक स्वीकार नहीं की है। 

विभिन्न देशों की 68 जेलों में कुल 8445 भारतीय नागरिक कैद

विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि 40 भारतीय नागरिकों की मृत्यु 15 विदेशी जेलों में सजा काटते हुए हो गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की 68 जेलों में कुल 8445 भारतीय नागरिक कैद हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 2224 भारतीय कैदी सऊदी अरब में हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में दूसरे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात है जहां 1606 भारतीय कैदी हैं और तीसरे स्थान पर नेपाल है जहां 1065 भारतीय कैदी हैं। 

एक अन्य सवाल के जबाव में सिंह ने कहा कि श्रीलंका नौसेना ने 29 अक्टूबर को 17 भारतीय मछुआरों को उनकी नावों समेत हिरासत में लिया था। इन मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय सामुद्रिक सीमा रेखा पार कर ली थी और वह श्रीलंकाई क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed