फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan reaction on Indian move on Jammu and Kashmir

इधर भारत ने कश्मीर पर सोचा, उधर अटकने लगीं पाकिस्तान की सांसें

Sat, 03 Aug 2019 08:34 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: जितेंद्र भारद्वाज Updated Sat, 03 Aug 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Pakistan reaction on Indian move on Jammu and Kashmir
अमरनाथ मामले पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया - फोटो : Twitter

जम्मू-कश्मीर के मामले को लेकर या अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए भारत ने जैसे ही कुछ कदम उठाए, पाकिस्तान की सांस अटकने लगी। पाकिस्तान का यह डर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला। रेडियो पाकिस्तान पर कश्मीर को लेकर लगातार ट्वीट आने लगे। डर यहीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी इस मामले में कूद पड़े।

विज्ञापन


अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अमेरिका और भारत के संबंध अच्छे हैं। अगर अमेरिका, दिल्ली पर दबाव डाले तो कश्मीर विवाद सुलझ सकता है।' कई ट्वीट ऐसे थे, जिनमें कांग्रेस पार्टी की आड़ लेकर यह कहा गया कि भारत सरकार अनुच्छेद 35ए और धारा 370 को खत्म करना चाहती है। शाम तक इस मामले में सेना के कई पूर्व अधिकारी भी कूद पड़े।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी सैन्य अफसर भी परेशान दिखे

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल नईम खालिद लोधी का जो ट्वीट रेडियो पाकिस्तान ने जारी किया, उसमें लिखा था, पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को कूटनीतिक, राजनीतिक और नैतिक मदद देना जारी रखेगा। इसके बाद फारुख मलिक ने आरोप लगाया कि भारतीय सैन्य बल कश्मीर में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं।



शुक्रवार रात 11 बजे रेडियो पाकिस्तान ने ट्वीट किया, 35ए से छेड़छाड़ का प्रयास क्षेत्र की स्थितियों में बदलाव कर देगा। दस बजे लिखा गया, कश्मीर के लोग भारत सरकार को 35ए पर हरा देंगे। सईद इमाम ने कहा, वे कश्मीर के मसले को अंतरराष्ट्रीय फोरम पर उठाएंगे। इनके साथ ही आजाद कश्मीर के राष्ट्रपति ने भी भारत के विरोध में ट्वीट कर दिया।

शनिवार 11 बजे रेडियो पाकिस्तान ने अपने बुलेटिन में आरोप लगाया कि कश्मीर में भारतीय फौजों ने एक युवक को शहीद कर दिया। बता दें कि कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जब कोई आतंकी या पत्थरबाज मारा जाता है तो उसे पाकिस्तान मीडिया शहीद कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed