फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Politician Ch Fawad Hussain Praise for Rahul Gandhi Draws BJP's Anger

राहुल ऑन फायर विवाद: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने की कांग्रेस की तारीफ; भड़की भाजपा, कहा- आज रिश्ता साफ हुआ

Thu, 02 May 2024 12:36 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 12:36 PM IST
सार

अमित मालवीय ने इमरान खान की कैबिनेट में हुसैन की पिछली भूमिका की ओर इशारा करते हुए पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के जुड़ाव पर सवाल उठाया। वहीं, शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर पाकिस्तान के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Pakistan Politician Ch Fawad Hussain Praise for Rahul Gandhi Draws BJP's Anger
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में पहले से ही हलचल मची हुई है। आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के बीच तनाव पैदा हो गया है। दरअसल, पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर तारीफ की है। इसी पोस्ट को लेकर भाजपा ने विपक्षी पार्टी को आड़े हाथ ले लिया है। 

विज्ञापन


फवाद हुसैन ने की तारीफ
पूर्व पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने बुधवार को एक्स पर राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंश साझा किया। साथ ही उन्होंने लिखा, 'राहुल ऑन फायर'। 
विज्ञापन





अमित मालवीय ने साधा निशाना
इस पर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इमरान खान की कैबिनेट में हुसैन की पिछली भूमिका की ओर इशारा करते हुए पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के जुड़ाव पर सवाल उठाया। वहीं,  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर पाकिस्तान के साथ स्पष्ट गठबंधन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मालवीय ने कहा, 'इमरान खान कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में काम कर चुके चौधरी फवाद हुसैन राहुल गांधी को बढ़ावा दे रहे हैं। क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है?' उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग की छाप वाले घोषणापत्र से लेकर सीमा पार से जोरदार समर्थन तक, पाकिस्तान के साथ कांग्रेस का गठबंधन इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकता।



यह रिश्ता स्पष्ट: पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने फवाद चौधरी द्वारा राहुल गांधी की प्रशंसा करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता स्पष्ट है। भाजपा नेता ने कहा, 'इससे पहले हाफिज सईद ने कहा था कि कांग्रेस उसकी पसंदीदा पार्टी है। पीएम मोदी को हटाने के वास्ते समर्थन मांगने के लिए मणि अय्यर पाकिस्तान गए थे! हमें याद है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे और बीके हरिप्रसाद ने खुलेआम पाक के लिए वकालत की थी। समय-समय पर कांग्रेस नेताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का भी बचाव किया। आज रिश्ता साफ है - कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ!'
 

पाकिस्तानी नेता ने जो वीडियो साझा किया, उसमें राहुल गांधी राम मंदिर उद्घाटन के बारे में बोल रहे थे और पूछ रहे थे कि क्या इस अवसर पर किसी गरीब व्यक्ति को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed