फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan must vacate POK, Gilgit-Baltistan: India

पाकिस्तान को पीओके, गिलगिट-बाल्टिस्तान खाली करना होगा: भारत

Fri, 24 Mar 2017 06:53 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 24 Mar 2017 06:53 AM IST
विज्ञापन
Pakistan must vacate POK, Gilgit-Baltistan: India
पीओके
भारत और पाकिस्तान के बीच जहां तक कश्मीर की बात है तो यह मुद्दा केवल पीओके और गिलगिट बाल्टिस्तान पर उनके अवैध कब्जे को लेकर है। यह बात बृहस्पतिवार को सरकार ने कही। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की मांग को दोहराया कि पाकिस्तान को इन इलाकों को खाली कर देना चाहिए जिन पर उसने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित द्वारा जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को ‘कश्मीरियों की आकांक्षा’ के मुताबिक सुलझाने का बयान देने के बाद सिंह का यह बयान आया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर बासित बृहस्पतिवार को यहां उच्चायोग में एक समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


सिंह ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच अगर कोई मुद्दा है तो यह केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध कब्जे का मुद्दा है चाहे यह पाक अधिकृत कश्मीर हो या गिलगिट-बाल्टिस्तान। मंत्री ने कहा, ‘इसे किस तरह से पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराया जाए और भारतीय गणतंत्र का हिस्सा बनाया जाए और जम्मू-कश्मीर को इसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए, अब केवल यही मुद्दा है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि भारत का रुख कई वर्षों से स्पष्ट रहा है और 1994 में संसद में इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसका सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया था।  


उधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने बासित के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत अपने आंतरिक मामलों में किसी भी तरह का बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वह अपने यहां से फैल रहे आतंकवाद पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित करे, जिसकी वजह से अन्य देशों के साथ उसके संबंध खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed