फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan mongrel face: distributed sweets at Wagah, firing in Poonch

पाकिस्तान का दोगला चेहरा: वाघा में बांटी मिठाई, पुंछ में गोलीबारी

Sun, 14 Aug 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Pakistan mongrel face: distributed sweets at Wagah, firing in Poonch
- फोटो : PTI

पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत पुंछ में सीजफायर के उल्लंघन के साथ की। साथ ही पाकिस्तान की ओर से एक विवादित बयान भी सामने आया, तो वहीं बाघा बार्डर पर आजादी के जश्न के लिए मिठाइयां भी बांटी गईं।

विज्ञापन


ऐसे में पाकिस्तान के इस चेहरे ने भारत में फिर माहौल गरमा दिया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू के पुंछ सेक्टर में रविवार सुबह से गोलाबारी हो रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के पीओके में झंडा फहराने के बयान के बाद पाकिस्तान की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तानी फौज पुंछ जिले के शाहपुर कांदी एरिया से लगी एलओसी पर छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से फ़ायरिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए

Pakistan mongrel face: distributed sweets at Wagah, firing in Poonch

पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं। भारतीय सेना की ओर से भी इसका माकूल जवाब दिया जा रहा है। अभी तक इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बताते चलें कि अप्रैल माह से एलओसी पर शांति बनी हुई थी। हालांकि मई के महीने में आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल करवाने के लिए पाकिस्तान की ओर से कुछ एक राउंड की फायरिंग की गई थी जिसका भारतीय सेना ने कोई जबाव नहीं दिया था।

पाकिस्तान ने कब-कब दिखाया असली चेहरा

Pakistan mongrel face: distributed sweets at Wagah, firing in Poonch

प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष का कहना है कि हमारी सेना ने सीजफायर के उल्लंघन का जवाब दिया है और अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। फायरिंग अभी भी जारी है।

पाकिस्तान के द्वारा 31 जुलाई के बाद 30 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। पिछले साल इस तरह की फायरिंग में 16 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 71 घायल हो गए। पूरे साल में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के 405 मामले सामने आए।

अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 253 मामले सीजफायर के उल्लंघन के थे, जिसमें से एलओसी के पास 152 घटनाओं की सूचना मिली।

बाघा बॉर्डर पर बांटी मिठाईयां

Pakistan mongrel face: distributed sweets at Wagah, firing in Poonch

पिछले साल भारत ने सालों से चली आ रही परम्परा को भी खत्म कर दिया था। बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ था।

ये पाकिस्तान के बार-बार सीजफायर उल्लंघन का परिणाम था। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक सीमा पर किसी भी प्रकार के नरम रवैए को अपनाने से भी मना किया गया था। वहीं इस बार पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाघा बॉर्डर पर मिठाइयां बांटी।

27 जुलाई 2015 को दीनानगर में पाकिस्तान की तरफ से किए गए आतंकी हमले में 10 लोग मारे गए थे। वहीं 5 अगस्त को उधमपुर में हुए आतंकी हमले में दो बीएसएफ जवान भी शहीद हुए थे।

बासित के बहाने पाक की मंशा

Pakistan mongrel face: distributed sweets at Wagah, firing in Poonch
अब्दुल बासित - फोटो : ANI

आजादी का जश्न मनाते हुए पाकिस्तान हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा है कि इस साल की जश्न-ए-आजादी हम कश्मीर की आजादी के नाम करते हैं। बासित ने ये भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करता रहा है।

अब्दुल बासित का ये बयान सुषमा स्वराज के उस दो टूक जवाब के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के प्रायोजकों के साथ कश्मीर के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी।

आपको बता दें कि नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर के विवाद पर बातचीत के लिए वो भारत को आमंत्रित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed