{"_id":"5cad59e0bdec22146c224e8b","slug":"pakistan-minister-fawad-chaudhry-says-we-will-talk-to-india-after-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का नया शिगूफा, बोला- चुनाव बाद करेंगे भारत से बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान का नया शिगूफा, बोला- चुनाव बाद करेंगे भारत से बात
Wed, 10 Apr 2019 10:17 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
fawad chaudhary
अपने उलजलूल बयानों से बाज न आते हुए पाक ने फिर कहा है कि वह लोकसभा चुनाव बाद भारत में आने वाली नई सरकार से बातचीत करने को तैयार है। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है।
सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए राजनायिक चैनलों का प्रयोग किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक भारत में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक बातचीत में प्रगति के कोई आसार नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो जाएगी और जो भी सरकार सत्ता में आएगी, हम उनके साथ बैठेंगे और देखेंगे कि कैसे चीजें आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
उनसे जब पाकिस्तानी विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी के भारत के खिलाफ दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बचाव करते हुए कहा "मुझे लगता है कि कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख किया, कि उन्होंने सेना को सभी कार्यों के लिए पूरा अधिकार दिया है। इससे, उन्होंने अनुमान लगाया कि यदि यह अधिकार दिया गया है, तो इसका किसी भी समय दुरुपयोग किया जा सकता है।”
हालांकि भारत बार-बार यह दोहरा चुका है कि आंतकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकते। भारत से बातचीत के लिए पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों को बंद करना होगा। इसके साथ ही पाकिस्तानी सरजमीं पर चल रहे आतंकी कैंपों पर भी प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।
पाकिस्तानी सूचना मंत्री फवाद चौधरी को प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। इनका पाकिस्तानी सेना के साथ भी करीबी संबंध है।
इससे पहले पाकिस्तान ने मनगढ़ंत आरोप लगाया था कि भारत हमला कर सकता है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया था कि भारतीय फौज पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसको लेकर एक निश्चित तिथि भी बताई थी।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने मुल्तान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया था कि पाक सरकार के पास विश्वसनीय सूचना है कि भारत एक नई योजना तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा था कि "तैयारी की जा रही है और पाकिस्तान के खिलाफ एक और हमले की संभावना है। हमारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई 16-20 अप्रैल के बीच हो सकती है।"