फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan ivolved in Kashmir violence lashkar terrorist revealed

खुलासा, कश्मीर में हिंसा भड़काने में पाक का हाथ

Thu, 11 Aug 2016 06:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 06:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan ivolved in Kashmir violence lashkar terrorist revealed

कश्‍मीर घाटी में गिरफ्तार लश्कर आतंकी बहादुर अली उर्फ सैफुल्ला ने कश्मीर में आग भड़काने की पाकिस्तान की करतूतों का बड़ा पर्दाफाश किया है। बहादुर अली ने नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) से पूछताछ में बताया है कि उसे आतंकियों की टीम केसाथ कश्मीर के नाजुक हालात को और बिगाडने के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी बुरहान बानी की मौत केबाद पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आल्फा-3 कोड नेम वाले कंट्रोल रुम से आग में घी डालने की निर्देश जारी किया गया। अली के मुताबिक उसे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल होकर सुरक्षा बल पर पत्थर केबजाए ग्रेनेड बम से हमला करने को कहा गया था।
विज्ञापन


घाटी में फैली हिंसा के कारणों की जांच में जुटे एनआईए को मिले इन्हीं सबूतों के आधार पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित  को बुलाकर आपत्ति जताई थी। भारत के इस कदम पर तिलमिलाए पाकिस्तान ने बुधवार को कई भारत विरोधी बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए के आईजी संजीव सिंह ने बुधवार को बहादुर सिंह वीडिओ और उसकेबयान को सार्वजनिक कर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया। संजीव सिंह ने बताया कि एनआईए घाटी में पाक समर्थित आतंकियों और उसकी नापाक  कोशिशों की जांच में जुटी है। 

संजीव सिंह के मुताबिक बहादुर लाहौर  का रहने वाला है और पंजाबी बोलता है। उसे 25 जुलाई को कश्मीर के हंडवाड़ा केगिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई में बहादुर काचार साथी मारा गया। बहादुर केमुताबिक उसके साथ करीब 30 पाकिस्तानी लड़कों को पीओकेकेकैंप में ट्रैनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग देने वालों में पाक सेना केलोग भी थे जो सादे कपड़ों में रहते थे।

सीमा पार करने से पहले उसे कई कोड दिए गए थे। पीओके के कंट्रोल रुम से वह कोड केजरिए ही संदेशों का आदान प्रदान किया करता था। उसने करीब 15 लड़कों केसाथ सीमा पार किया था। 

8 जुलाई को बुरहान की एनकाउंटर में हुई मौत के बाद उसे कोडेड संदेश मिला कि उसके पांच और साथी सेना को चकमा देकर सीमा पार कर चुकेहैं। उन सभी को प्रदर्शनकारियों की भीड में  शामिल कर ऐसा काम करना है ताकि घाटी में हिंसी की आग जबरदस्त तरीकेके भड़क जाए। 


उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया कि बहादुर अली खुफिया एजेंसी रॉ के चल रहे आपरेशन केफंदे में आ फंसा। यह एक बड़ी मछली है जिसने पाकिस्तान की करतूतों और  नए हथकंडों का खुलासा हुआ है। अब यह बात साफ हैकि घाटी की हिंसा स्थानीय समस्या केज्यादा पाकिस्तान की करतूतों का नतीजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed