फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan is the root of terrorism, says sadhvi prachi

भारत चुप नहीं बैठेगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा: प्राची

Tue, 04 Oct 2016 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
pakistan is the root of terrorism, says sadhvi prachi
साध्वी प्राची
साध्वी प्राची ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की जड़ है। इस जड़ को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा लगाते हुए जता दिया है कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को खैर कस्बे में आईं साध्वी प्राची ने कहा कि देश के लिए जो वीर शहीद हुए हैं वह हर भारतवासी के जेहन में जिंदा रहेंगे। खैर चौराहे पर साध्वी प्राची का समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह एक समर्थक के आवास पर भी कुछ समय के लिए रुकीं। उन्होंने कहा कि सरकार मदरसों, मस्जिदों पर धन खर्च कर रही है। मंदिर के पुजारियों को भी सरकार वेतन दे। 
विज्ञापन


कुछ समर्थकों ने साध्वी प्राची से खैर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ने का अनुरोध भी किया लेकिन साध्वी प्राची ने कहा कि वह राजनीति में नहीं आएंगी। कहा कि मेरा काम सेवा करना है और वह करती रहूंगी। इस मौके पर कृष्णा शर्मा, राजेश शर्मा, मदन शर्मा, कुमरपाल कुशवाह, देवेंद्र शर्मा सभासद, मोहित शर्मा, अनिल सैनी, दीपक गौतम, मनोज कौशल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed