26/11 आतंकी हमला: भारत ने गुनहगारों के खिलाफ धीमी कार्रवाई के लिए पाक को सुनाई खरी-खरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26/11 हमले की 10वीं बरसी पर सोमवार को भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान से कहा कि वह अपना दोहरा मापदंड छोड़ दे और खौफनाक हमले के साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द सजा दे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हमले के साजिशकर्ताओं को सजा में संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है। उसने नवाज शरीफ की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इस साल की शुरुआत में खुद कुबूला था कि आतंकियों को पाक से भेजा गया था।
उसने कहा कि यह केवल आतंकियों का शिकार बने निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति पाकिस्तान की जिम्मेदारी ही नहीं है बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता भी है। भारत ने अमेरिका के उस कथन की भी सराहना की जिसमें उसने पाकिस्तान से लश्कर-ए-ताइबा व अन्य सहित 26/11 के लिए जिम्मेदार आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
गौरतलब है कि साल 2008 में हुए उस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए थे।
A decade on, a nation mourns and the world awaits justice
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) November 26, 2018
#2611Attack #MumbaiTerrorAttacks pic.twitter.com/Tccf3f59Kr
26/11 को देश भूलेगा नहीं, गुनहगारों को सजा दिलाकर रहेंगे : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सोमवार को जयपुर में एक सभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज 26 नवंबर है और देश 26/11 व उसके गुनहगारों को कभी नहीं भूलेगा। मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि हम निश्चित तौर पर मुंबई हमले के गुनहगारों को सजा दिलाकर रहेंगे। 10 साल पहले हुई आतंकवाद की इस घटना से पूरी दुनिया हिल गई थी। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और पूरा देश एक था। वहीं, जब भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो कांग्रेस ने देश को दो फाड़ कर दिया।
मोदी ने कहा कि 2014 में चुनाव जीतने के लिए देश भक्ति का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस अब देश के जांबाजों के शौर्य पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस कह रही है कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ। पीएम ने लोगों से पूछा, मौत को मुट्ठी में लेकर निकला देश का जवान हाथ में कैमरा लेकर जाएगा क्या?
पीएम ने राजस्थान में यूपीए सरकार के लिए कहा कि जब दिल्ली सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की सरकार थी, तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला कर लोगों को गोलियों से भून दिया था। आज हमने आतंकियों का कश्मीर से बाहर निकलना तक मुश्किल कर दिया है। आतंकियों को उनकी मौत दिखाई दे रही है।