फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan is adamant on the Kashmir issue with China support India must be prepared for Operation Sindoor 2.0

कौन दे रहा बल?: कश्मीर पर पाकिस्तान की साजिशें तेज, दुष्यंत सिंह बोले- ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार रहे भारत

Sun, 14 Dec 2025 08:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 08:54 PM IST
सार

पाकिस्तान फिर से कश्मीर को लेकर साजिशें रच रहा है? ये बात सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चीन और तुर्किये के समर्थन से कश्मीर मुद्दे पर अभी भी अड़ा है। ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 अपरिहार्य है और भारत को इसके लिए हर हाल में तैयार रहना होगा।

विज्ञापन
Pakistan is adamant on the Kashmir issue with China support India must be prepared for Operation Sindoor 2.0
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह - फोटो : ए्क्स@dushy40098

विस्तार

दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान इन दिनों फिर से कश्मीर के मुद्दे पर अपने नापाक इरादे दिखा रहा है। चीन और तुर्किये के समर्थन से उछल रहा आतंकियों का पनाहगाह कश्मीर के मुद्दे पर अब भी अड़ा हुआ है। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 अब टाला नहीं जा सकता और भारतीय सशस्त्र बलों को इसके लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर अब भी अड़ा हुआ है और उसे इस मामले में चीन और तुर्किये का समर्थन भी मिल रहा है।

विज्ञापन

गुजरात में वायु सेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के मुख्यालय में आयोजित फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों मेमोरियल लेक्चर के दौरान जनरल दुष्यंत सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मई 2025 में हुए पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद लागू किया गया संघर्षविराम (सीजफायर) अभी भी कमजोर स्थिति में है। ऐसे में भारत को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Thailand-Cambodia War: थाई सरकार का दावा- कंबोडिया के रॉकेट हमले में नागरिक की मौत, क्यों और कैसे बढ़ा तनाव?

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की तारीफ की
सेनानिवृत जनरल दुष्यंत सिंह ने आगे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से भारत की सैन्य सोच में बड़ा बदलाव आया। 1971 के युद्ध के बाद यह पहला मौका था जब थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने पूरी तरह आपसी तालमेल के साथ काम किया। 



हालांकि, उन्होंने कुछ कमियों की भी बात की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से अपनी बात सही ढंग से रखने (नैरेटिव-बिल्डिंग) में कमजोरी रही। इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान साइबर हमले सात गुना तक बढ़ गए। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि साइबर हमलों के तहत बिजली क्षेत्र पर करीब 2 लाख हमले हुए। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर करीब 40 करोड़ साइबर हमले किए गए।

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया: बोंडी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर हमला, शूटर समेत 12 लोगों की मौत; PM मोदी ने घटना की निंदा की

रक्षा बजट तो जीडीपी का तीन प्रतिशत करने की सलाह
इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल दुष्यंत सिंह ने सरकार को कई अहम सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि साइबर वारफेयर और कॉग्निटिव वारफेयर कमांड बनाई जानी चाहिए। रक्षा बजट को बढ़ाकर जीडीपी का तीन प्रतिशत किया जाना चाहिए और देश के लिए एक स्पष्ट और लिखित राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति तैयार की जानी चाहिए।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed