फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand Cambodia War Thai government say Cambodian rocket fire caused first civilian death in border fighting

Thailand-Cambodia War: थाई सरकार का दावा- कंबोडिया के रॉकेट हमले में नागरिक की मौत, क्यों और कैसे बढ़ा तनाव?

Sun, 14 Dec 2025 08:15 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 08:15 PM IST
सार

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर जारी संघर्ष लगातार खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को कंबोडिया की ओर से दागे गए रॉकेट से थाईलैंड के एक गांव में 63 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। इस बात का दावा थाई सरकार ने की है। आइए जानते है कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में अभी तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
Thailand Cambodia War Thai government say Cambodian rocket fire caused first civilian death in border fighting
थाईलैंड कंबोडिया के बीच संघर्ष जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और खतरनाक मोड़ लेता हुआ दिख रहा है। इसी बीच थाईलैंड की सरकार ने दावा किया है कि रविवार को कंबोडिया की ओर से दागे गए एक रॉकेट से 63 साल के एक ग्रामीण की मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते से चल रही सीमा झड़पों में यह पहली बार है जब किसी आम नागरिक की सीधे तौर पर लड़ाई में मौत की खबर आई है। बता दें कि यह संघर्ष 7 दिसंबर को शुरू हुआ था, जब एक झड़प में थाईलैंड के दो सैनिक घायल हो गए थे।

विज्ञापन


संघर्ष की शुरुआत के बाद से दोनों देशों के बीच हालात लगातार खराब होते गए। दोनों देश सीमा से लगे कुछ इलाकों पर दावा कर रहे हैं, जहां सैकड़ों साल पुराने मंदिरों के खंडहर भी मौजूद हैं। पिछले एक हफ्ते में दोनों तरफ मिलाकर अब तक 24 से ज्यादा लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। वहीं, करीब पांच लाख से ज्यादा लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया: बोंडी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर हमला, शूटर समेत 12 लोगों की मौत; PM मोदी ने घटना की निंदा की
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल का आखों देखा हाल
संघर्ष की आखों देखें हाल की बात करें तो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि बीते दिनों जब एक अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के पत्रकार रॉकेट गिरने के करीब 10 मिनट बाद थाईलैंड के सिसाकेत प्रांत के कंथारालक जिले में मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का शव, जो पूरी तरह पट्टियों में लिपटा हुआ था, स्ट्रेचर पर रखकर एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था। इतना ही नहीं कुछ सौ मीटर दूर एक घर में आग लगी हुई थी। गांव के लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। सड़क पर रॉकेट का एक टुकड़ा भी धंसा हुआ मिला।

मृतक व्यक्ति की पहचान
संघर्ष में मारे गए व्यक्ति की पहचान डॉन पचापान के रूप में हुई है। थाई सेना के मुताबिक, उनकी मौत एक रिहायशी इलाके में हुई, जो एक स्कूल के पास स्थित है। थाई सरकार के प्रवक्ता सिरीपोंग अंगकासाकुलकियात ने कंबोडिया पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर नागरिक इलाकों को निशाना बनाया, और इस कार्रवाई को निर्दयी और अमानवीय बताया।

ये भी पढ़ें:- Nitin Nabin: पीएम, गृह मंत्री से लेकर सीएम तक ने दी नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

हथियारों का इस्तेमाल

गौरतलब है कि संघर्ष दिन-प्रतिदिन और बढ़ता ही जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो कंबोडिया ने ट्रक पर लगे BM-21 रॉकेट लॉन्चर तैनात किए हैं, जिनकी मारक दूरी 30 से 40 किलोमीटर तक है। एक लॉन्चर से एक बार में 40 रॉकेट दागे जा सकते हैं, लेकिन इन्हें सही निशाने पर दागना मुश्किल होता है। ज्यादातर रॉकेट ऐसे इलाकों में गिरे हैं, जहां से लोगों को पहले ही खाली करा लिया गया था। थाई अधिकारियों का कहना है कि कंबोडिया लगभग रोजाना हजारों रॉकेट दाग रहा है।

अब तक कितना नुकसान?
इसके साथ ही थाई सेना ने माना है कि उसके 15 सैनिक मारे गए हैं। उसका अनुमान है कि कम से कम 221 कंबोडियाई सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, कंबोडिया ने इस आंकड़े को गलत जानकारी बताया है और अभी तक अपने सैनिकों की मौत की कोई आधिकारिक संख्या नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed