{"_id":"5b151ac94f1c1bf56e8b6306","slug":"pakistan-india-sector-commander-level-meeting-in-jammu-over-ceasefire-violation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ-रेंजर्स के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति, 21 जून को होगी अगली मीटिंग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ-रेंजर्स के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति, 21 जून को होगी अगली मीटिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीएमओ स्तर पर सीजफायर पर सहमति बनने के बाद भी पाक की ओर से की गई गोलाबारी के अगले दिन सोमवार को बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स की सेक्टर लेवल मीटिंग में सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति बनी। यह भी तय किया गया कि अगली मीटिंग 21 जून को होगी।
विज्ञापन
आईबी पर आरएस पुरा सेक्टर के आक्ट्राय पोस्ट पर सोमवार की शाम हुई बैठक में मुख्य मुद्दा सीमा पर शांति स्थापित करने का रहा। तय किया गया कि दोनों ओर के ग्रामीणों को फायरिंग मुक्त वातावरण प्रदान किया जाए। इसके लिए शांति बनाए रखा जाए। यह भी तय किया गया कि दोनों देशों की सुरक्षा में लगी फोर्स के बीच विश्वास बहाली के लिए हर स्तर पर बातचीत जारी रखी जाए। कहा गया कि गोलाबारी से दोनों ओर के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
साथ ही सीमांत ग्रामीणों में दहशत है। सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। साथ ही चेताया गया कि यदि पाक की ओर से गोलाबारी की गई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि बैठक में घुसपैठ रोकने पर भी बात हुई। बीएसएफ ने साफ शब्दों में कहा कि पाक रेंजरों को ऐसी किसी भी कोशिश को हतोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जख्मी
दोमाना। पाकिस्तान की ओर से रविवार रात को परगवाल और कानाचक्क सेक्टर में की गई गोलाबारी में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। कानाचक्क के गांव पंजोड़ को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। अधिकांश गोले बाहर खेतों में ही गिरे।
एक गोला सत पाल के घर की चारदीवारी के अंदर आकर फटा, जिसके चलते उसके मकान के शीशे टूट गए। छर्रा लगने से सतपाल तथा घर में बंधे दो मवेशी घायल हो गए। हालांकि यह गोलाबारी रात 12 बजे के करीब बंद हो गई। ज्ञात हो कि शनिवार रात से रविवार दोपहर तक की गई गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे जबकि 14 लोग घायल हुए थे।