फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan in anxiety after warm relations between India and America

भारत-अमेरिका की बढ़ती दोस्ती से टेंशन में पाकिस्तान, ट्रंप से लगाई 'रहम' की गुहार

Sun, 08 Apr 2018 09:51 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sun, 08 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan in anxiety after warm relations between India and America
भारत और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे सहयोग और दोनों के मधुर होते संबंधों से पाकिस्तान में चिंता गहराने लगी है। पाकिस्तान ने अमेरिका से दक्षिण एशिया में वैसी ही संतुलित भूमिका निभाने का आग्रह किया है, जैसी वह भारत की तरफ अपने झुकाव से पहले निभाता था।
विज्ञापन


अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत एजाज अहमद चौधरी ने रविवार को कहा कि दक्षिण एशिया में शांति बनी रहेगी, यदि अमेरिका संतुलित पावर प्लेयर की भूमिका निभाना स्वीकार ले। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन से चौधरी ने कहा, हमने यूएस प्रशासन से कहा है कि अमेरिका दक्षिण एशिया में हमेशा संतुलन लाया है, लेकिन उसका हालिया झुकाव एक असंतुलन बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस झुकाव ने भारत सरकार को एक बड़ी शक्ति होने जैसा हौसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रंप ने अपनी दक्षिण एशियाई नीति की पिछले साल अगस्त में घोषणा करते हुए कहा था कि भारत का अफगानिस्तान में शांति लाने के लिए अहम रोल रहेगा।

ऊंचाई पर हैं भारत-यूएस रिश्ते
बता दें कि 2017 में भारत-अमेरिका के रिश्ते बहुत ऊंचाई पर पहुंचे हैं। ये सब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत का बेस्ट फ्रैंड होने के अपने चुनावी वादे को व्हाइट हाउस में भी बनाए रखने के कारण हुआ है। भारत इकलौता देश है, जहां के लिए ट्रंप प्रशासन 100 साल की योजना साथ लेकर आया है। ये सम्मान अमेरिका के शीर्ष सहयोगी देशों को भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed