{"_id":"5d8a1a738ebc3e93bc199ddd","slug":"pakistan-has-said-that-our-pilots-have-already-flown-rafale-aircraft-indian-air-force-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने कहा- राफेल विमान को पहले ही उड़ा चुके हैं हमारे पायलट, भारत ने बताया झूठ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने कहा- राफेल विमान को पहले ही उड़ा चुके हैं हमारे पायलट, भारत ने बताया झूठ
Tue, 24 Sep 2019 07:07 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
राफेल विमान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पाकिस्तान का राफेल विमान को लेकर एक बड़ा झूठ सामने आया है। पाक ने कहा है कि जिस राफेल विमान को भारत फ्रांस से खरीद रहा है उसे पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट पहले ही उड़ा चुके हैं। भारतीय वायुसेना ने इस खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि राफेल विमान को पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट पहले ही उड़ा चुके हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तानी पायलटों को राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग फ्रांस में दी गई थी। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने पाक के इस झूठ को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय वायुसेना को उसका पहला राफेल विमान बहुत जल्द मिलने वाला है। राफेल को फ्रांस में तो भारत के हवाले कर दिया गया है लेकिन इसे आठ अक्तूबर को आधिकारिक रूप से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंप दिया जाएगा। वायुसेना को कुल 36 राफेल विमान मिलेंगे।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना के पहले राफेल विमान के पिछले हिस्से पर 'RB 01' लिखा होगा। रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह टेल नंबर अगले वायु सेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के नाम पर है।