फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Economic Crisis Pakistani Rupees on record low against dollar as memes flow through Social Media news

'सेविंग्स धुआं-धुआं हो गईं': पाकिस्तान में 'गिरते रुपये' पर भड़के लोग, जमकर लगाई शहबाज सरकार की क्लास

Sat, 28 Jan 2023 03:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 28 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

पाकिस्तान में लोगों ने डॉलर और रुपये की तुलना करते हुए कई मीम्स शेयर किए हैं। एक यूजर @RoflPakistanii ने भारतीय गाने के बोल शेयर किए, जिसमें पाकिस्तानी रुपये की हालत बताते हुए लिखा, "उड़ता ही फिरूं, इन हवाओं में कहीं।"

विज्ञापन
Pakistan Economic Crisis Pakistani Rupees on record low against dollar as memes flow through Social Media news
पाकिस्तानी रुपये में गिरावट पर नागरिकों ने भी लिए मजे। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच देश की मुद्रा डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट के नए रिकॉर्ड बना रही है। आलम यह है कि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया टूटकर 262.6 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय पाकिस्तानी की करेंसी खुले बाजार में 265 रुपये और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 266 रुपये तक गिर गई थी।
विज्ञापन


इस स्थिति को लेकर पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर भी हलचल मची है। यहां लोगों ने पाकिस्तानी रुपये की गिरती कीमत की तुलना शहबाज शरीफ सरकार की गिरती साख से करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई हैशटैग भी शुरू कर दिए हैं। इन्हीं के जरिए यहां लोग मीम्स शेयर कर पाक सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्या कह रहे लोग?
पाकिस्तान में लोगों ने डॉलर और रुपये की तुलना करते हुए कई मीम्स शेयर किए हैं। एक यूजर @RoflPakistanii ने भारतीय गाने के बोल शेयर किए, जिसमें पाकिस्तानी रुपये की हालत बताते हुए लिखा, "उड़ता ही फिरूं, इन हवाओं में कहीं।"



एक और यूजर ने कहा, "दफ्तर में बैठा हूं और डॉलर के मुकाबले रुपये को 255 के स्तर पर गिरता देख रहा हूं। अपनी सेविंग्स को असल समय में धुआं-धुआं होते देखने जैसा अहसास है।" 

एक और यूजर @NimrahMemon ने लिखा, "सिर्फ सोचते हैं और डॉलर बढ़ जाता है।" @imShayanKHAN ने कहा, "कोई डॉलर को रोको भाई।" वहीं कुछ और लोगों ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार पर भी मीम्स साझा किए। 

 
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, शुक्रवार को जब बाजार खुला तो गुरुवार के बंद भाव से करेंसी में 7.17 रुपये यानी 2.73 प्रतिशत की गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार से पाकिस्तानी रुपये के मूल्य में 34 रुपये की गिरावट आ चुकी है। यह 1999 में नई विनिमय दर प्रणाली शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है।

सरकार के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ऋण कार्यक्रम को पटरी पर लाने के लिए डॉलर-पाकिस्तान मुद्रा की विनिमय दर पर अनौपचारिक तौर पर लगी सीमा हटाने के बाद पाकिस्तानी रुपये में तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed