{"_id":"5fe61a288ebc3e41a0706c09","slug":"pakistan-dawood-ibrahim-s-nephew-dies-of-covid-19-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के भतीजे की कोरोना से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान : इंडिया के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के भतीजे की कोरोना से मौत
Fri, 25 Dec 2020 10:28 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना से दाउद इब्राहिम के भतीजे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में वॉन्टेड मोस्ट आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे की पाकिस्तान के कराची में कोरोना से मौत हो गई है। दाऊद का भतीजा कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, 38 वर्षीय मृतक सिराज कास्कर दाऊद इब्राहिम के बड़े भाई साबिर कासकर का बेटा था। पहले मुंबई में साबिर कासकर ही दाऊद के गिरोह का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन पठान गिरोह के इशारे पर 12 फरवरी, 1981 को गैंगस्टर मान्या सुर्वे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी। इसी गैंगवार के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन बन गया था।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत
मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, ब्रांच को अपने मुखबिरों से पता चला कि साबिर कास्कर का बेटा सिराज कोरोना से संक्रमित था। पिछले हफ्ते उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उसे कराची के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। दो दिन लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद बुधवार की सुबह सिराज की हालत और खराब हो गई। सिराज की नब्ज कम होती चली गई और फिर ऑक्सीजन की कमी के कारण उसके कई अंग फेल हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मुंबई में रिश्तेदारों को कराची में मौजूद दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों ने सिराज की मौत के बार में जानकारी दी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी अपने मुखबिर से मिली। सिराज कासकर कराची के क्लिफ्टन इलाके में दाऊद इब्राहिम की हवेली के पास ही रहता था।
बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है।इस दौरान संक्रमण के मामले में बढ़त जारी है। ऐसे में पाकिस्तान के पहले से ही खस्ताहाल स्वास्थ्य प्रणाली पर खासा बोझ पड़ रहा है। पाकिस्तान में हर रोज दो हजार से ज्यादा संक्रमित मामले आ रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 4,67,222 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9,753 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि, इस आंकड़ा से वास्तविकता कहीं बहुत अधिक है। मरीजों की जांच कम होने के कारण आधिकारिक तौर पर यह संख्या कम है।