{"_id":"64523f7d246964257b097b03","slug":"pakistan-court-warns-imran-khan-of-bail-cancellation-expresses-dissatisfaction-over-absence-from-court-hearing-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: क्या रद्द होगी इमरान खान की जमानत? कोर्ट की सुनवाई में गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी, दी यह चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pakistan: क्या रद्द होगी इमरान खान की जमानत? कोर्ट की सुनवाई में गैरमौजूदगी पर जताई नाराजगी, दी यह चेतावनी
Wed, 03 May 2023 04:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 03 May 2023 04:53 PM IST
सार
जस्टिस फारूक ने विभिन्न मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री खान की लगातार अनुपस्थिति पर नाखुशी जताने के बाद उन्हें आज ही अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर खान आज ही अदालत के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान की एक कोर्ट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सख्त चेतावनी दी। कोर्ट ने कहा कि अगर इमरान खान ऐसे ही कोर्ट से नदारद रहे तो वह उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर सकती है। कोर्ट ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख की विभिन्न अदालतों की सुनवाई से लगातार गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पिछले साल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद मोहसिन शाहनवाज रांझा ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद हत्या के प्रयास के मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख ने अंतरिम जमानत याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अदालतों का मजाक बनाया हुआ है। इसके साथ ही कोर्ट ने इमरान खान को अदालत में पेश होने को कहा।
विज्ञापन
पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से इमरान खान के खिलाफ 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। कई मामलों में इमरान खान को इस शर्त पर अग्रिम जमानत दी गई है कि वह अदालत की सुनवाई में उपस्थित रहेंगे, जिस पर उन्होंने सहमति जताई थी।
विज्ञापन
जस्टिस फारूक ने विभिन्न मामलों में पूर्व प्रधानमंत्री खान की लगातार अनुपस्थिति पर नाखुशी जताने के बाद उन्हें आज ही अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर खान आज ही अदालत के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो उनकी अंतरिम जमानत रद्द कर दी जाएगी।
इमरान खान को 10 दिनों के लिए आराम की सलाह
इस बीच इमरान खान को पैर की चोट से उबरने के लिए 10 दिन तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। उनकी पार्टी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल, बीते दिन लाहौर उच्च न्यायालय में हाथापाई के दौरान इमरान खान को चोट लग गई थी। पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख को ले जा रहे एक काफिले पर एक बंदूकधारी ने गोली चला दी थी। इस दौरान इमरान के पैर में चोट लगी थी।