फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan court dismisses plea of visa to Indian who wants to do Hajj on foot

Hajj Yatra: पैदल हज यात्रा करने वाले युवक की राह में रोड़ा बना पाकिस्तान, वीजा देने से किया इनकार

Thu, 24 Nov 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Nov 2022 10:40 AM IST
सार

पैदल हज यात्रा मामले से जुड़ी याचिका में पाकिस्तान की अदालत  की एकल पीठ ने पाया कि याचिकाकर्ता भारतीय नागरिक से संबंधित नहीं था और न ही उसके पास अदालत जाने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी थी। 

विज्ञापन
Pakistan court dismisses plea of visa to Indian who wants to do Hajj on foot
पैदल हज यात्रा पर निकले शिहाब भाई - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान की अदालत ने भारतीय युवक को वीजा देने से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में केरल के युवक ने पैदल हज यात्रा करने के लिए पाकिस्तान की सरकार से वीजा की मांग की थी लेकिन अदालत ने इसकी मंजूरी नहीं दी। दरअसल, शिहाब भाई ने इस वीजा की मांग इसलिए की ताकि वह पाकिस्तान में प्रवेश कर सके और फिर हज के लिए सऊदी अरब  के मक्का तक पैदल मैराथन यात्रा पूरी कर सके। 

विज्ञापन


शिहाब भाई 3000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं पूरी
केरल के रहने वाले शिहाब भाई ने पिछले महीने अपने गृह राज्य केरल से यात्रा शुरू की थी और अब वह 3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वाघा सीमा तक पहुंच गए हैं।  इसके बाद जब वह पाकिस्तान में प्रवेश करने लगे तो आव्रजन अधिकारियों ने रोक दिया। इसके बाद शिहाब भाई पाकिस्तानी अदालत का शरण लिया जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


इस वजह से अदालत ने खारिज की अर्जी
बुधवार को, न्यायमूर्ति चौधरी मुहम्मद इकबाल और न्यायमूर्ति मुजम्मिल अख्तर शब्बीर की लाहौर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने शिहाब की ओर से एक स्थानीय नागरिक सरवर ताज द्वारा दायर एक इंट्रा-कोर्ट अपील को खारिज कर दिया। एकल पीठ ने पाया कि याचिकाकर्ता भारतीय नागरिक से संबंधित नहीं था और न ही उसके पास अदालत जाने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवीय आधार पर पाकिस्तान से गुजरने की अपील
जांच एजेंसी के मुताबिक, शिहाब ने पाकिस्तान इमीग्रेशन अधिकारियों से अपील की थी कि वह पैदल हज की यात्रा कर रहा है। उसे मानवीय आधार पर पाकिस्तान से गुजरने की अनुमति दी जाए। शिहाब ने कहा कि वह पहले पाकिस्तान फिर ईरान के रास्ते  सऊदी अरब तक जाने के लिए ट्रांजिट वीजा चाहता है। वहीं लाहौर के रहने वाले उसके सहयोगी याचिकाकर्ता ताज ने अपील की कि जैसे पाकिस्तान की सरकार ने बाबा गुरुनानक की जयंती पर भारतीय सिखों को वीजा देती है, उसी तरह शिहाब को भी वीजा दिया जाए। ताज ने अपील की कि शिहाब अब तक 3000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed