{"_id":"589d4af84f1c1be71737a4e3","slug":"pakistan-claims-india-building-secret-nuclear-city-vikas-swarup-says-it-s-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की न्यूक्लियर सिटी पर पाक की टिप्पणी मनगढ़ंत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की न्यूक्लियर सिटी पर पाक की टिप्पणी मनगढ़ंत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 10 Feb 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
फाइलः विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप
- फोटो : ANI
भारत ने पाकिस्तान के उस बयान को मनगढ़ंत करार दिया है, जिसमें उसने कहा है कि भारत एक न्यूक्लियर शहर बना रहा है और एटमी हथियार इकट्ठा कर रहा है। भारत का कहना है कि यह पाक प्रायोजित आतंकवाद और आतंकवादियों की सरपरस्ती जैसे मुद्दों से ध्यान बंटाने की तिकड़म है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर गुप्त न्यूक्लियर सिटी बनाने और वहां हथियार इकट्ठा करने के जो आरोप लगाए हैं वे बिल्कुल बेबुनियाद हैं। भारत ने हमेशा सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया है। पाकिस्तान की ओर से लगाया गया आरोप बेहद अजीब है। यह बयान ऐसे देश की ओर से आया है जिसका परमाणु अप्रसार का रिकॉर्ड बेहद खराब है और इसे सारी दुनिया जानती है।
परमाणु मुद्दों पर भारत की विश्वसनीयता का कोई संकट नहीं है। साफ है कि पाकिस्तान के पास इस मुद्दे की कोई समझ नहीं है। साथ ही इस बात में कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान आतंकियों को शह देने वाली अपनी नीति से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बेसिर-पैर की अफवाह फैला रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया था भारत एक गुप्त शहर बना रहा है। उसने बड़ी तादाद में परमाणु हथियार इकट्ठा कर रखे हैं। इससे दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने भारत की रक्षा तैयारियों पर चिंता जताते हुए एक साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में यह टिप्पणी की है।