{"_id":"598cf19b4f1c1b33588b4613","slug":"pakistan-charged-on-india-over-600-ceasefire-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने भारत पर लगाया 600 से ज्यादा संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक ने भारत पर लगाया 600 से ज्यादा संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:21 AM IST
विज्ञापन
Ceasfire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारत पर इस साल 600 से ज्यादा संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया है, जिस वजह से 34 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हुई।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने साथ ही जम्मू एंड कश्मीर में गैर कश्मीरियों को बसाकर राज्य की जनसांख्यिकी आंकड़ों से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विदेश मामलों में प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र को भेजे पत्र में भारत के प्रयासों को रेखांकित किया है। उन्होंने अपने पत्र में दावा किया कि भारत ने इस साल 600 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और इसमें तकरीबन 34 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मारे गए।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी कबायली क्षेत्र में कल चरमपंथियों के अड्डे पर छापामारी के दौरान दोनों तरफ से चली गोलियों में एक मेजर समेत कम से कम चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा प्रांत के लोअर दीर जिले के शेरोतकाई इलाके में यह छापा मारा गया था। सेना ने बताया कि आत्मघाती वस्त्र पहने चरमपंथियों ने सैन्यकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी।