फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Four pak army personnel killed in encounter with extremists

चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

Wed, 09 Aug 2017 03:55 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Wed, 09 Aug 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Four pak army personnel killed in encounter with extremists
पाक आर्मी (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी कबायली क्षेत्र में आज चरमपंथियों के अड्डे पर छापामारी के दौरान दोनों तरफ से चली गोलियों में एक मेजर समेत कम से कम चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा प्रांत के लोअर दीर जिले के शेरोतकाई इलाके में यह छापा मारा गया था। सेना ने बताया कि आत्मघाती वस्त्र पहने चरमपंथियों ने सैन्यकर्मियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी।
विज्ञापन


सेना के मुताबिक इस खुफियागीरी पर आधारित अभियान में चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। इनमें मेजर अली सलमान भी शामिल हैं। सेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में एक चरमपंथी मारा गया जबकि दूसरे ने खुद को उड़ा लिया। एक अन्य संदिग्ध चरमपंथी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आपरेशन पाकिस्तान में आतंकी तंत्र को ध्वस्त करने के उद्देश्य से शुरू किए गए ऑपरेशन रद्द-उल-फसाद के हिस्से के तौर पर चलाया गया था। लोअर दीर स्वात के करीब है जहां 2009 में सेना को चरमपंथियों के खिलाफ जंग शुरू करनी पड़ी थी ताकि इलाके से चरमपंथियों का सफाया किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed