{"_id":"57ced8ca4f1c1bbe30318ccc","slug":"pakistan-cancelled-indian-high-commissioners-programme-in-karachi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने बिना कारण बताए रद्द किया भारतीय उच्चायुक्त का कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने बिना कारण बताए रद्द किया भारतीय उच्चायुक्त का कार्यक्रम
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
गौतम बम्बावले
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में तैनात भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले के कार्यक्रम को बिना कारण रद्द कर दिया है। बंबावले ने सोमवार को कराची चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को कश्मीर मामले हस्ताक्षेप न करने की नसीहत दी थी। उनके इस बयान के बाद इस आयोजन के दूसरे दिन के कार्यक्रम को अंतिम समय पर बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा सोमवार को बंबावले के दिए गए बयान की वजह से हुआ है, सरकार सहित अन्य लोगों को आशंका थी कि भारतीय उच्चायुक्त कार्यक्रम के दूसरे सेशन में पाकिस्तान को एक बार फिर घेर सकते थे, इसलिए इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। फिलहाल कश्मीर हिंसा की वजह से दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तल्ख हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी दिक्कतों का हल ढ़ूंढने पर ज्यादा ध्यान दे।
गौतम बम्बावले और राजनाथ सिंह
- फोटो : getty
इसी साल जनवरी में पाकिस्तान में उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद गौतम बम्बावले पहली बार कराची पहुंचे थे। पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में कराची काउंसिल ऑफ फॉरेन रिलेशन ने सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त के साथ एक सवाल-जवाब का सेशन रखा था जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान से लेकर भारत पाक के रिश्तों पर लोगों द्वारा पूछे गए कई सवाल के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में कई दिक्कतें हैं, ऐेसे में बेहतर होगा कि पाकिस्तान अपनी दिक्कतों का हल ढ़ूंढने पर ज्यादा ध्यान दे। कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताते हुए भारतीय उच्चायुक्त ने कहा था कि जिन लोगों के घर शीशे के होते हैं उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दोनों देशों में समस्याएं हैं और आपको (पाकिस्तान को) अन्य देशों की समस्याओं में झांकने के बजाय अपनी समस्याओं को सुलझाने पर गौर करना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों देशों के सिर्फ एक मुद्दे पर बात नहीं करनी चाहिए
Why PM Narendra Modi mentioned Balochistan in his Independence Day address
- फोटो : file photo
बलूचिस्तान के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गौतम ने कहा कि लाल किले से दिए अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ उन चिट्ठियों का जिक्र किया जो उन्हें बलूचिस्तान के मुद्दे पर मिली थीं।
भारत-पाक के बीच संबंधों की बेहतरी के बारे में गौतम बंबावले ने कहा कि दोनों देशों के सिर्फ एक मुद्दे पर बात नहीं करनी चाहिए, दोनों के लिए सभी मुद्दों पर चर्चा करना जरूरी है। आतंकवाद के मुददे पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमें साथ आकर काम करना होगा। आतंकवाद न केवल पाकिस्तान बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार की काफी संभावनाएं हैं इसके लिए पाकिस्तान के व्यापरियों के दल को भारत का दौरा करना चाहिए। यदि दोनों देशों के बीच सही तरीके से व्यापार हो तो व्यापार में 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की संभावना है।