{"_id":"57e719b34f1c1b3b5aa82d0d","slug":"pakistan-calls-off-key-trade-exhibition-aalishan-pakistan-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने रद्द की भारत में होने वाली प्रदर्शनी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान ने रद्द की भारत में होने वाली प्रदर्शनी
एजेंसी/ इस्लामाबाद/नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Sep 2016 05:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo from tribune.com.pk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तान ने भारत में अगले महीने होने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी का आयोजन रद्द कर दिया। पाकिस्तान के व्यापार विकास प्राधिकरण (टीडीएपी) ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति को देखते हुए, जो कि टीडीएपी के नियंत्रण से बाहर की बात है, 2016 के लिए तय कार्यक्रमों को निरस्त किया जाता है।’
विज्ञापन
पाकिस्तान की भारत में होने वाली ‘आलीशान पाकिस्तान प्रदर्शनी’ का तीसरा संस्करण इस साल अक्तूबर में नई दिल्ली में होना था।
टीडीएपी इस प्रदर्शनी की तैयारियों में लगी थी। इससे पहले 2012 और 2014 में इसका सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।