{"_id":"56db1cc24f1c1b242d8b4af1","slug":"pakistan-boat-seized-near-kachh-of-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने कच्छ तट के पास से पाकिस्तानी नौका की जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ ने कच्छ तट के पास से पाकिस्तानी नौका की जब्त
एजेंसी/भुज (गुजरात)
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:23 PM IST
सार
- नौका में सवार लोग बीएसएफ के जवानों को देखकर भाग निकले।
- नौका में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
पाकिस्तानी नाव पकड़ी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसएफ ने मछली पकड़ने वाली एक पाकिस्तानी नौका को जब्त किया है। हालांकि नौका में सवार लोग बीएसएफ के जवानों को देखकर भाग निकले। दूसरी ओर कच्छ जिले के भुज छावनी इलाके में संवेदनशील स्थलों की तस्वीर लेते एक शख्स को सैन्य कर्मियों ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के अधिकारियों बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कच्छ तट के कोटेश्वर क्रीक इलाके से एक पाकिस्तानी नौका को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में बीएसएफ के जवानों को देखते ही मछली पकड़ने की नौका में सवार लोग पाकिस्तान की ओर भाग गए।
विज्ञापन
नौका में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस इलाके से पिछले पांच महीने में जब्त की गई यह पांचवीं पाकिस्तानी नौका है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात के कच्छ जिले के भुज छावनी इलाके में कथित तौर पर संवेदनशील स्थलों की तस्वीर लेते एक संदिग्ध को सैन्य कर्मियों ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भुज के बी डिविजन के इंस्पेक्टर जेएम बोक्सा ने बताया कि संदिग्ध की पहचान भुज तालुका के नाना दिनारा गांव निवासी अयूब खान के रूप में हुई है। वह एक ट्रक चालक है। उन्होंने बताया कि सैन्य कर्मियों ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार रात पुलिस को सौंप दिया।
इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध को ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही जिस मोबाइल से उसने तस्वीरें खींची थी, उसको भी जब्त कर लिया गया है।