फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan attitude on Kartarpur corridor can become new cause of tension

नए तनाव का कारण बन सकता है करतारपुर पर पाक का रवैया, खालिस्तान समर्थकों को न्योते से भारत नाराज

Thu, 24 Oct 2019 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा हिमांशु मिश्र, अमर उजाला
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan attitude on Kartarpur corridor can become new cause of tension
इमरान खान (फाइल फोटो)

बहुप्रतीक्षित करतारपुर कॉरिडोर मामले में पाकिस्तान का रवैया भविष्य में भारत के साथ तनाव का नया कारण बन सकता है। इस परियोजना को लटकाने में नाकाम रहने बाद अब पाकिस्तान ने दुनियाभर में फैले खालिस्तान समर्थकों को 550वें प्रकाश पर्व समारोह के लिए न्योता भेजा है, जिससे भारत नाराज है और गुरुवार को इस परियोजना पर समझौते के दौरान वह इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले योजनाबद्ध ढंग से इस परियोजना को लटकाने की कोशिश की ताकि भारतीय सिखों को भड़काया जा सके।

विज्ञापन


वह इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भुनाना चाहता था, इसी वजह से शुरुआती बातचीत में श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क न लेने पर सैद्धांतिक सहमति देने के बाद अब पाकिस्तान सेवा शुल्क वसूलने पर अड़ गया है। इसके अलावा उसने मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी की जगह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इस परियोजना से जुड़े समारोह में आमंत्रित कर अपनी कुटिल मंशा जाहिर की। वह इस परियोजना को लटकाने का ठीकरा भारत पर फोड़ना चाहता था लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो सका।  
विज्ञापन


पाक के मंसूबों को भांपते हुए ही पहले किसी भी कीमत पर सेवा शुल्क पर सहमति न देने पर अड़े भारत ने अचानक समझौते के लिए हामी भर दी। इस दांव से भारत ने पाकिस्तान की सिखों में नाराजगी उत्पन्न करने और आपसी संबंध सुधारने के प्रयासों में भारत के अड़ंगा लगाने की अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को संदेश देने की मंशा पर पानी फेर दिया। साथ ही पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने बतौर श्रद्धालु समारोह में जाने की बात कह पाकिस्तान के दूसरे दांव को भी नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब खालिस्तानी पेंच

इस कॉरिडोर के दुरुपयोग को लेकर भारत पहले से ही सतर्क है। उसे शुरुआत से ही आशंका रही है कि पाकिस्तान दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को भारत के खिलाफ भड़का सकता है। इस आशंका को तब बल मिला जब पाकिस्तान ने अपने यहां आयोजित समारोह में शिरकत करने के लिए कनाडा, अमेरिका और यूरोप स्थित खालिस्तान समर्थकों को न्योता भेजा। सरकारी सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने सिख समुदाय से जुड़े ऐसे लोगों को बुलाया है जो अतीत में पंजाब के खालिस्तानी मुहिम के कट्टर समर्थक रहे हैं।

करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए आज हो सकते हैं हस्ताक्षर: पाक एजेंसी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के संचालन के लिए भारत के साथ ऐतिहासिक समझौते पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। पहले दोनों देश बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए थे। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बताया कि हमारा समझौते पर गुरुवार को हस्ताक्षर करवाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सहमति से बनी व्यवस्था के तहत श्रद्धालु सुबह आएंगे और गुरुद्वारा दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद शाम को वापस हो जाएंगे। हर दिन इस पवित्र धर्म स्थल पर कम से कम 5000 श्रद्धालुओं को आने की अनुमति दी जाएगी। हर श्रद्धालु को शुल्क के तौर पर 20 डॉलर देने होंगे। उन्होंने बताया कि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उसके बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed