बालाकोट स्ट्राइक के बाद अलर्ट पर पाकिस्तान, शकरगढ़ में 300 टैंक तैनात किए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना ने लगभग दो महीने पहले पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था। मगर पाकिस्तान अब भी अलर्ट पर है। तनाव को कम करने की पहल करने के बजाए पाकिस्तान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शकरगढ़ में 300 टैंकों की तैनाती की हुई है।
14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी सेना के एक बड़े हिस्से को सीमा पर तैनात किया था। अब बेशक उसने सीमा पर अपनी सेना को कम कर दिया है। इसके बावजूद उसकी तीन ब्रिगेड- 124 बख्तरबंद ब्रिगेड, 125 बख्तरबंद ब्रिगेड और आठ और 15 डिविजन की तैनाती जारी है।
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की 30 कोर होल्डिंग संरचनाओं का साथ एक स्वतंत्र बख्तरबंद ब्रिगेड दे रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि इनफैंट्री यूनिट्स आक्रामक गठन तत्व का साथ दे रही हैं। यह सैन्य निर्माण कथित तौर पर पुलवामा हमले के बाद शुरू हुआ।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में स्थित जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग से गुजर रहे सीआरपीएफ के काफिले को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया था। इस घटना में 40 जवान शहीद हो गए थे। पूरी दुनिया ने इस हमले की निंदा की थी।
रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने आक्रामक गठन-1 और दो कॉर्प्स को वापस नहीं बुलाया है। हालांकि शकरगढ़ पर तैनात टैंक चिंता का विषय हैं। फरवरी में दोनों देशों के बीच हवाई युद्ध हो चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.