फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pak takes first initiative in pathankot attack probe

पठानकोट हमले की जांच में पाक का पहला गंभीर प्रयास : शाह

Wed, 30 Mar 2016 12:16 AM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 30 Mar 2016 12:16 AM IST
सार

  •  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, पाकिस्तानी टीम को सैन्य अधिकारियों से बात करने की इजाजत नहीं
  • पश्चिम बंगाल में गठबंधन को लेकर कहा, भाजपा न तृणमूल और न ही वामपंथियों के साथ जाएगी 
     

विज्ञापन
Pak takes first initiative in pathankot attack probe
भाजयुमो के अधिवेशन में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए भारत आई पाकिस्तानी जांच टीम को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह पहली बार है, जब पाक ने हमले की जांच में गंभीर प्रयास किया है। मंगलवार को कोलकाता पहुंचे शाह ने दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि भाजपा न तो वामपंथियों के साथ हाथ मिलाएगी और न ही ममता की तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगी। अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए शाह ने साफ किया कि पाक टीम को एयर बेस में घुसने या सेना के अधिकारियों के साथ बात करने की इजाजत नहीं है। वे हमले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि नतीजों का पता तो जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा, लेकिन यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने इस मामले में गंभीर प्रयास किया है।
विज्ञापन


शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और अपनी पार्टी के बीच गोपनीय तालमेल की अटकलों को भी खारिज किया। शाह ने कहा कि चुनाव बाद भाजपा किसी भी पार्टी से हाथ नहीं मिलाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार व घुसपैठ का समर्थन नहीं करती। कांग्रेस और वामपंथी दल भाजपा व तृणमूल में गोपनीय तालमेल का आरोप लगाती रही हैं। उनका आरोप है कि इसी वजह से शारदा घोटाले की सीबीआई जांच सुस्त पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी सरकार की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि यहां शारदा से नारद तक हर जगह भ्रष्टाचार फैला है। उन्होंने कहा कि शारदा चिटफंड घोटाले से लगभग 17 लाख परिवार प्रभावित हैं। वामपंथी पार्टी व तृणमूल कांग्रेस को इस घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता के राज में बंगाल में महज हिंसा ही बढ़ी है। औद्योगिक क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हुई है। शाह ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में बंगाल में फैक्ट्रियां तो बनी हैं, लेकिन उनमें बम बनते हैं, औद्योगिक सामान नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed