{"_id":"59eb0be34f1c1bc8678b6cc7","slug":"pak-envoy-sohail-mahmood-meet-sushma-swaraj-in-first-high-level-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वाराज से पाक उच्चायुक्त ने की मुलाकात, विदेश मंत्री ने उठाया कुलभूषण जाधव का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा स्वाराज से पाक उच्चायुक्त ने की मुलाकात, विदेश मंत्री ने उठाया कुलभूषण जाधव का मामला
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त सोहेल महमूद और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के बीच पहली बार हाई लेवल मुलाकात हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने भारत-पाक संबंधों पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने सीमा पार से सीजफायर उल्लंघन और आतंकवाद के मुद्दों पर भी बात की है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सुषमा स्वराज ने मुंबई और पटानकोट में हुए आतंकी हमले पर भी जल्द-जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्वराज और महमूद के बीच यह मुलाकात इस हफ्ते की शुरुआत में सोमवार को हुई।
विज्ञापन
बातचीत में विदेशमंत्री ने कुलभूषण जाधव का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि भारत-पाक संबंधों में सुधार के लिए पाकिस्तान को पहले जाधव के ऊपर से सभी आरोप हटाने होंगे और उन्हें भारत वापस भेजना होगा।
विज्ञापन
पढ़ें: नवाज शरीफ की बेटी मरियम और दामाद भ्रष्टाचार के मामले दोषी करार
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जहां पाकिस्तानी सेना की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। वहीं भारत ने इस मामले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में आवाज उठाई, जिसके बाद आईसीजे ने किसी फैसले के आने तक जाधव की फांसी पर रोक लगा दी।
भारत आने के बाद सोहेल महमूद की किसी टॉप भारतीय नेता से यह पहली मुलाकात है। अगले कुछ दिनों में वह एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि सोहेल महमूद को पिछले महीने ही भारत में पाक का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।