{"_id":"57f194464f1c1b8c61574f3b","slug":"pak-artists-have-not-come-illegally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कलाकार अवैध तरीके से नहीं, वीजा लेकर भारत आए हैं : ओमपुरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक कलाकार अवैध तरीके से नहीं, वीजा लेकर भारत आए हैं : ओमपुरी
एजेंसी/मुंबई
Updated Mon, 03 Oct 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता ओम पुरी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसे द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ने के फरमान और उसके बाद इस मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच फिल्म अभिनेता ओमपुरी और निदेशक नागेश कुकुनूर पाक कलाकारों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि कला और राजनीति को अलग-अलग रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने से हालात में कोई बदलाव नहीं होने वाला।
विज्ञापन
ओमपुरी ने कहा है कि पाकिस्तानी कलाकार भारत में अवैध तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। अगर उन्हें वापस भेज दिया गया तो उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन करने वाले भारतीय प्रोड्यूसरों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 65 वर्षीय ओमपुरी ने कहा कि वह छह बार पाकिस्तान गए हैं और वहां के लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार यहां अवैध रूप से नहीं आए हैं। वे वीजा लेकर आए हैं। ऐसे में अगर सरकार उन्हें वापस भेजती है तो यह अलग बात है।
विज्ञापन
नागेश कुकुनूर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन कला को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान हालात बहुत ही खराब थे, लेकिन तब भी कला को राजनीति के साथ मिलाया नहीं गया था। नागेश ने कहा कि उनका मानना है कि कला को राजनीति के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन