{"_id":"595dc5a94f1c1b223e8b466c","slug":"paintings-from-rs-two-hundred-crore-collection-go-missing-from-air-india-s-mumbai-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया के मुंबई मुख्यालय से 200 करोड़ की पेंटिंग्स गायब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया के मुंबई मुख्यालय से 200 करोड़ की पेंटिंग्स गायब
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : air india
एयर इंडिया के मुंबई मुख्यालय से करोड़ोंं की पेंटिंग्स गायब होने का मामला सामने आया है। गायब हुई पेंटिंग्स में एमएफ हुसैन और जतिन दास जैसे प्रसिद्ध कलाकारों की पेंटिंग्स शामिल हैं। एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
पेंटिंग्स के गायब होने का मामला तब सामने आया जब प्रसिद्ध पेंटर जतिन दास ने अपनी बनाई पेंटिंग की बिक्री की जानकारी के लिए एयर इंडिया से संपर्क किया। हांलाकि सूत्रों ने कहा कि जतिन दास की पेंटिग के बारे में जानकारी मिल गई है ।
विज्ञापन
एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि 2011 में क्यूरेटर्स और आर्टिस्ट की एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी को प्राचीन कलाकृतियों की सूची बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। जिसके बाद 2011 में ही कमेटी ने अपना काम शुरू भी कर दिया था। कलाकृतियों को एयर इंडिया के हेडक्वार्टर में रखा गया था। जबकि एयर इंडिया के ग्राउंड फ्लोर पर म्यूजियम बनाने की योजना थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एयर इंडिया 52 हजार करोड़ के कर्ज का सामना कर रही है। जबकि इसकी संपत्ति 6 हजार करोड़ है। पेंटिंग्स के गायब होने के मामले में जब एयर इंडिया के CMD अश्विनी लोहानी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से साफ मना कर दिया। एयर इंडिया की जांच में कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं। क्योंकि गायब हुई पेंटिंग्स एम एफ हुसैन, अपर्णा कौर और बी प्रभा जैसे प्रसिद्ध और महंगे कलाकारों की हैं।