{"_id":"5770cc314f1c1b8e1279ace3","slug":"painter-burnt-to-death-after-lighting-cigarette-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट जलाने के दौरान लगी आग, पेंटर की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिगरेट जलाने के दौरान लगी आग, पेंटर की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
तमिलनाडु में पेशे से पेंटर एक शख्स की मौत सिगरेट जलाने से हो गई। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पेंटर ने जैसे ही सिगरेट जलाई, सिगरेट से उठी एक चिंगारी उसके बदन को छू गई। देखते-देखते शख्स को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। बुरी तरह से झुलसे शख्स की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय पेंटर अपना काम निपटाकर शाम के वक्त करुमाथामपट्टी स्थित अपने घर आ रहा था। पेंटर ने हाथ-पैर में लगे पेंट को साफ करने के लिए थिनर (एक प्रकार का ज्वलनशील केमिकल) का इस्तेमाल किया था। उसने जैसे ही सिगरेट जलाई, आग का एक तिनका उसके बदन को छू गया। थिनर लगे होने की वजह से पेंटर के बदन ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
आग की लपटों में झुलसते पेंटर की चीखों से आस-पड़ोस के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने पेंटर को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की मानें तो इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
Published By Rohit Kumar Porwal